Begin typing your search above and press return to search.

Gwalior Crime News: ग्वालियर में पति ने फोन पर पड़ोसी से बात करने से रोका, पत्नी ने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता हुआ तेल

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति को अपनी पत्नी को पडोसी से फोन कर बात करने पर रोकने पर उसने रात में सोते समय उसके प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल डाल दिया।

Gwalior Crime News: ग्वालियर में पति ने फोन पर पड़ोसी से बात करने से रोका, पत्नी ने सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट में डाला खौलता हुआ तेल
X
By Ragib Asim

Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति को अपनी पत्नी को पडोसी से फोन कर बात करने पर रोकने पर उसने रात में सोते समय उसके प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। जिससे युवक के पैर, जांघ और आसपास का हिस्सा झुलस गया। पति पर तेल डालने के बाद वह पकड़ी ना जाए, वहां से फरार हो गई। वहीं पत्नी की इस हरकत को लेकर पीड़ित शख्स ग्वालियर के कंपू थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित शख्स का नाम सुनील और पत्नी का नाम भावना है. पुलिस के अनुसार घटना 6 जून की है।

बताया जा रहा है कि तेल से जले पीडित ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे घायल पति को उपचार के लिए भर्ती कराया। वही पुलिस ने पति की शिकायत पर फरार आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, मामला यह है कि कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पत्नी भावना भी साथ रहती है। कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है। इस पर कई बार उसने भावना को समझाया, लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा। एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया, लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया। इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीना लिया।

भावना तब से गुस्से में थी। गुरुवार रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था। तब भावना ने उठकर किचन में तेल को खौलाया और ले जाकर पति के ऊपर उड़ेल दिया। तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद भावना मौके से भाग निकली। दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने पति के बयान के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित पति का कहना है कि वह पत्नी से बेहद परेशान है लगातार उसने कई बार अपने पड़ोसी युवक से बातचीत करते हुए देखा है। जब रोकने की कोशिश की है तो वह कई बार धमकी दे चुकी थी। कंपू थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि इस मामले में पीड़ित पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story