Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today, 27 June2023: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में उछाल, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

Gold Silver Rate Today, 27 June2023: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली. भारतीय सर्राफा बाजार बढ़ते के साथ खुला और इसमें तेजी देखने को मिली.

Gold Silver Rate Today, 11th June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today, 27 June2023: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली. भारतीय सर्राफा बाजार बढ़ते के साथ खुला और इसमें तेजी देखने को मिली. बाजार खुलते ही सोने (24 कैरेट) की कीमतों में 110 रुपये की बढ़त हुई और ये 58,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि चांदी 260 रुपये के इजाफे के साथ 69,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कोराबार करने लगी. वहीं मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर खबर लिखे जाने तक सोना 0.19 फीसदी यानी 109 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त के साथ 58,521 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है.

जबकि चांदी 0.38 फीसदी यानी 265 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त के साथ 69.460 रुपये पर पहुंच ट्रेंड कर रही है. उधर यूएस कॉमेक्स पर सोना (24 कैरेट) 0.24 प्रतिशत यानी 4.7 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 1938.5 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है. बता दें कि एमसीएक्स पर बाजार खुलने से पर सोना 58412 रुपये प्रति ग्राम था जो एक समय 58,332 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया और वहीं चांदी 69,185 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरी जो और समय पर 69,573 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जो कुछ ही देर में नीचे आ गई.

शहर सोना 22 कैरेट/10 ग्राम सोना 24 कैरेट/10 ग्राम चांदी/किलोग्राम

  • दिल्ली 5,3600 58,470 69,590
  • मुंबई 5,3690 58,570 69,710
  • कोलकाता 5,3620 58,490 69,620
  • चेन्नई 5,3850 58,740 69,910
  • आगरा 5,3700 58,580 69,720
  • गाजियाबाद 5,3700 58,580 69,720
  • चंडीगढ़ 5,3680 58,560 69,700
  • बरेली 5,3700 58,580 69,720
  • जयपुर 5,3680 58,560 69,690

ये है यूएस कॉमेक्स पर सोने चांदी का भाव

यूएस कॉमेक्स पर फिलहाल सोना (24 कैरेट) 0.21 प्रतिशत यानी 4.10 डॉलर प्रति औंस की बढ़त के साथ 1,937.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है. जबकि चांदी भाव यूएस कॉमेक्स पर 0.71 फीसदी बढ़त यानी 0.16 डॉलर की बढ़त के साथ 22.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story