Begin typing your search above and press return to search.

Gold Silver Rate Today, 21 June2023: सोने की कीमतों में आई तेजी, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Rate Today, 21 June2023: भारतीय सर्राफा बाजारों में शादियों के सीजन के चलते इन दिनों सोना-चांदी की बिक्री में काफी इजाफा दर्ज किया जा रहा है, जिसकी खरीदारी कर मौके का फायदा प्राप्त कर सकते हैं।

Gold Silver Rate Today, 09 June2023: आज़ सोने के भाव में फिर से आई बड़ी गिरावट, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट
X
By Ragib Asim

Gold Silver Rate Today, 21 June2023: भारतीय सर्राफा बाजारों में शादियों के सीजन के चलते इन दिनों सोना-चांदी की बिक्री में काफी इजाफा दर्ज किया जा रहा है, जिसकी खरीदारी कर मौके का फायदा प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फिर यह आपके लिए सुनहरा मौका है। सोना अपने हाई लेवल रेट से करीब 2,300 रुपये कम में बिक रहा है, जिसकी खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।

सर्राफा जानकारों के अनुसार, आपने जल्द सोना नहीं खरीदा तो फिर पछतावा करना होग, क्योंकि कीमतें काफी बढ़ सकती हैं। भारत में एक बार फिर कारोबारी सप्ताह के तीसर दिन बुधवार को 10 ग्राम प्रति 110 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भारत में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव 59,340 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 54,360 रुपये दर्ज की गई। देशभर में 24 कैरेट और 22 कैरेट के लिए 110/10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई।

देश की राजधानी दिल्ली सर्राफा बाजार में आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर देर नहीं करें। दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का रेट 60,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का रेट 55,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 60,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 55,000 रुपये चल रहा है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का रेट 60,000 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) का भाव 55,000 रुपये दर्ज किया गया। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आज 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का रेट 52,285 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) की कीमत 47,927 रुपये दर्ज की गई। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में में सोने के रेट 70 रुपये 10 ग्राम की गिरावट हुई। यहां आप 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) का रेट 60,000 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 55,000 रुपये दर्ज की गई।

सोना खरीदने से पहले जानें ताजा कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार में आप सोना खरीदने से पहले रेट की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल करने की जरूरत होगी। इसके बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी दे दी जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story