Begin typing your search above and press return to search.

पहले हम, पहले हम दर्शन करेंगे... और फिर एक-दूसरे पर गिरने लगे लोग, 2 महिलाओं ने बताया नालंदा भगदड़ का आंखों देखा हाल, वीडियो देखें

Nalanda Stampede News: बिहार के नालंदा जिले में आज मघड़ा शीतला मंदिर में मची भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि मंदिर में दर्शन की होड़ के कारण यह घटना हुई है। प्रशासन पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है।

पहले हम, पहले हम दर्शन करेंगे... और फिर एक-दूसरे पर गिरने लगे लोग, 2 महिलाओं ने बताया नालंदा भगदड़ का आंखों देखा हाल, वीडियो देखें
X
By Ranjan Kumar

Nalanda Stampede Inside News : बिहार के नालंदा में बिहारशरीफ के पास शीतला माता मंदिर में आज भगदड़ मची। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मघड़ा शीतला मंदिर के पास मेला लगा था। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी और अचानक भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के मुताबिक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची थी। दूसरी तरफ पुलिस बल की तैनाती पर्याप्त संख्या में नहीं थी।

पटना से आई ममता देवी ने बताया है कि यहां(मघड़ा शीतला मंदिर) मंगलवार को भीड़ होती है। लोग शीतला माता और मंगला माता के दर्शन के लिए आते हैं। यहां पुलिस और प्रशासन को जरूरत के हिसाब से अधिक इंतजाम करने की जरूरत थी। मगर, प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए। भगदड़ में लोग मर गए। लोग पुलिस-प्रशासन की कमजोरी के चलते मरे हैं।

जल्दी दर्शन करने को बेताब रहते हैं लोग

ममता देवी ने बताया कि देहातों से आने वाले लोग जल्दी दर्शन करने को बेताब रहते हैं। पहले हम, पहले हम करते हुए लोग दर्शन के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे थे। वे चाहते थे कि वे सबसे पहले दर्शन कर लें। एक तरफ लोगों में पहले दर्शन करने के लिए होड़ मची थी तो दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से उनको काबू करने के लिए पुलिस बल नहीं था।

चैत्र माह के अंतिम मंगलवार के कारण उमड़ी थी अधिक भीड़

रीना राय ने बताया कि जब वे मंदिर आईं तो देखा की बेहद अधिक भीड़ है। लोग कतार के नियम का पालन नहीं कर रहे। उन्हें समझाने के लिए कोई नहीं है। फिर भगदड़ मची और कुछ लोग बेहोश हो गए हैं। कुछ जख्मी हुए हैं। कुछ लोगों को एंबुलेंस में ले जाया गया। मंदिर में जाने के लिए लाइन में कोई लगना नहीं चाहता है। सभी पहले अंदर जाना चाहते थे। बता दें, यहां हर मंगलवार को मेला लगता है। शीतला अष्टमी पर भी मेले का आयोजन होता है। यह चैत माह का अंतिम मंगलवार था, इसलिए भीड़ ज्यादा थी। इसी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई।

Next Story