Begin typing your search above and press return to search.

Parambir Singh News: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने सभी आरोप वापस लिए, निलंबन भी किया रद्द

Parambir Sing News: महाराष्ट्र (Maharastra) की शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के खिलाफ सभी आरोपों को वापस ले लिया है। केवल इतना ही नहीं, राज्य की सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन के आदेश को भी खारिज कर दिया है।

Parambir Singh News: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को बड़ी राहत, महाराष्ट्र सरकार ने सभी आरोप वापस लिए, निलंबन भी किया रद्द
X
By Ragib Asim

Parambir Singh News: महाराष्ट्र (Maharastra) की शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Param Bir Singh) के खिलाफ सभी आरोपों को वापस ले लिया है। केवल इतना ही नहीं, राज्य की सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन के आदेश को भी खारिज कर दिया है। यह भी कहा गया कि निलंबन (Suspension) के दौरान माना जाए कि वह ऑन-ड्यूटी थे। राज्य सरकार ने पूर्व पुलिस कमिश्नर को बड़ी राहत दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के गृह विभाग ने शुक्रवार को उनका निलंबन वापस लेने का आदेश जारी किया। परमबीर सिंह (Param Bir Singh) को दिसंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था, उस समय महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार राज्य में थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA) के कार्यकाल के दौरान परमबीर सिंह और छह पुलिस अधिकारियों समेत 28 अन्य के खिलाफ जुलाई 2021 में रंगदारी का मामला दर्ज किया गया था। इन पर एक बिल्डर से पैसे ऐंठने का आरोप है। शिकायतकर्ता केतन तन्ना ने आरोप लगाया था कि जनवरी 2018 से फरवरी 2019 तक ठाणे पुलिस आयुक्त के रूप में परमबीर सिंह ने उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे। तन्ना ने आरोप लगाया कि परमबीर सिंह (Param Bir Singh) ने उन्हें गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी थी।

परमबीर सिंह ने ही महाविकास अघाड़ी सरकार के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए थे। परमबीर सिंह (Param Bir Singh) ने इस मामले में राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को भी पत्र लिखा गया था। इस पत्र में दावा किया गया था कि अनिल देशमुख ने सभी बार और होटलों से 100 करोड़ की वसूली की है। अनिल देशमुख के लिए ये काम पद से निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने किया था। अस्सिटेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास मिले विस्फोटक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपों के बाद देशमुख को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story