Begin typing your search above and press return to search.

Turkey Earthquake: तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप, 600 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल, देखें तबाही का Video

Earthquake in Turkey: तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना विनाशकारी था कि इसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता 7.8 रिक्टर स्केल मापी गई है।

Turkey Earthquake: तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप, 600 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल, देखें तबाही का Video
X
By NPG News

Earthquake in Turkey: तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना विनाशकारी था कि इसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भूकंप की तीव्रता 7.8 रिक्टर स्केल मापी गई है। भूकंप से दक्षिण पूर्व तुर्की और सीरिया में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। तुर्की में अब तक 301 लोगों और सीरिया में 299 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यहां कई इमारतें पलक झपकते ही ढह गईं, जबकि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, तुर्की के गाजियांटेप के पास भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 04:17 बजे आया, जिसकी गहराई जमीन से 17.9 किलोमीटर अंदर थी। तुर्की और सीरिया से भूकंप के सोशल मीडिया पर बहुत से वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें बड़े नुकसान का दावा किया जा रहा है। इस भूकंप से तुर्की के ओस्मानिया में 34 से अधिक इमारतें तबाह हो गई हैं।

इस संबंध में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी है। उन्होंने आगे लिखा कि भूकंप के दौरान कम से कम 6 बार झटके लगे। इरदुगान ने लोगों से अपील की कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करें।

वहीं, दूसरी ओर लेबनान और सीरिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया के अलेप्पो और हमा शहर से भारी नुकसान की खबर सामने आ रही है। सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गई। वहीं लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीरिया में भी भूकंप से 280 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Next Story