Begin typing your search above and press return to search.

Gandhi News: राहुल गांधी ने की धान की रोपाई, ट्रैक्टर से खेत की जुताई की, फिर ये हुआ

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह-सुबह हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव में पहुंच गए और किसानों के साथ धान की रोपाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने किसान भाईयों से बातचीत की और उनकी समस्या भी जानी।

Gandhi News: राहुल गांधी ने की धान की रोपाई, ट्रैक्टर से खेत की जुताई की, फिर ये हुआ
X
By Ragib Asim

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह-सुबह हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव में पहुंच गए और किसानों के साथ धान की रोपाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने किसान भाईयों से बातचीत की और उनकी समस्या भी जानी। Rahul


सोनीपत खेतों में की रोपाई

बता दें कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश जा रहे थे और इसी दौरान वह रास्ते में सोनीपत के मदीना गांव के खेतों में जा पहुंचे जहां धान की रोपाई चल रही थी। इस दौरान उन्होंने खेत में ट्रैक्टर से जुताई की और मजदूरों के साथ मिलकर धान की रोपाई भी की। खेतों में मौजूद किसानों का हाल जाना और खेती संबंधी विषयों को लेकर बातचीत भी की। इस दौरान अचानक से अपने बीच राहुल गांधी को देख किसान भाई हैरान भी हो गए।

बीते कुछ दिनें से कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग अवतारों में आम लोगों के बीच काफी ज्यादा नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले वह दिल्ली में एक बाइक मैकेनिक की दुकान में देखे गए थे। वहीं कुछ समय पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टल भी पहुंचे थे, जहां वे मुखर्जी नगर इलाके में UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों से भी मिले थे। और आज वह खेतों में नजर आए है।


Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story