Begin typing your search above and press return to search.

Congo Floods News: भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, लग गया लाशों का लगा ढेर, 400 से ज्यादा की मौत

Congo Floods News: अफ्रीकी देश कांगो (Congo) में पिछले हफ्ते आई बाढ़ और भूस्खलन की विभिषिका जारी है। कांगो में बाढ़ (Congo Flood) ने जमकर तबाही मचाई है। इसने अब तक तकरीबन 400 से ज्यादा लोगों की जिदंगी को निगल लिया।

Congo Floods News: भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, लग गया लाशों का लगा ढेर, 400 से ज्यादा की मौत
X
By Ragib Asim

Congo Floods News: अफ्रीकी देश कांगो (Congo) में पिछले हफ्ते आई बाढ़ और भूस्खलन की विभिषिका जारी है। कांगो में बाढ़ (Congo Flood) ने जमकर तबाही मचाई है। इसने अब तक तकरीबन 400 से ज्यादा लोगों की जिदंगी को निगल लिया। यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। परिवार के लोग अपनों की तलाश में कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी कांगो के साउथ किवु प्रांत में एक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की वजह से यह विभिषिका देखने को मिल रही है। नदीं का जलस्तर बढ़ने का सिलसिला बीते गुरुवार को शुरू हुआ, जिसके बाद नदियां उफान पर आ गई और किनारों पर बहने लगीं। बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया और घरों को बहाकर ले गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बाढ़ (Congo Flood) की वजह से दक्षिण किवु, बुशुशु और न्यामुकुबी गांवों बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांगो (Congo Flood) में आई इस बाढ़ और भूस्खलन की विभिषिका में तकरीबन 3000 परिवारों के सिर से आसरा छिन गया, क्योंकि बाढ़ की वजह से सभी घर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। वहीं, कम से कम 1200 घर पूरी तरह से तबाह हो गए। कांगो में सोमवार को शोक का दिन मनाया गया है।

बाढ़ (Congo Flood) की वजह से लापता हुए शवों की तलाश में बचावकर्मी अभी भी तलाशी अभियान चला रहे हैं। यहां के लोग कृषि से जुड़े सामान को बाजार में व्यापार के लिए ले जाते हैं। इसलिए लापता हुए लोगों की संख्या का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। सोमवार को रेस्कयू ऑपरेशन (Rescue Operation) जारी रखा गया था। बीते कुछ सालों में अफ्रीका के कई देश बाढ़ की घटनाओं से पीड़ित हुए हैं। इसी हफ्ते कॉन्गो के पड़ोसी देश रवांडा में भी बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला था, जिसमें तकरीबन 129 लोगों की जिंदगी छीन गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस नदी में पहले भी तीन बार बाढ़ आ चुकी है, जो कई लोगों की जिंदगी को निगल चुकी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story