Begin typing your search above and press return to search.

Chandrayaan 3: ISRO को मिली बड़ी सफलता, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश हुआ चंद्रयान-3, जानिए कब करेगा चांद पर लैंडिंग...

Chandrayaan 3: ISRO को मिली बड़ी सफलता, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश हुआ चंद्रयान-3, जानिए कब करेगा चांद पर लैंडिंग...
X
By Gopal Rao

Chandrayaan 3: नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। उसने चंद्रयान-3 को देर शाम चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। अब यह चंद्रमा का तेज गति से चक्कर लगाएगा। इससे पहले 14 जुलाई को हुई लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-3 ने शुक्रवार तक दो तिहाई दूरी तय कर ली थी।


दरअसल,भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है।


यान को उस समय चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराया गया जब उसकी अभीष्ट कक्षा चांद से सबसे नजदीकी बिंदु पर थी। इस प्रक्रिया को मिशन आपरेशंस कांप्लेक्स (एमओएक्स), इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क बेंगलुरु से पूरा किया गया। रविवार को भारतीय समयानुसार लगभग रात 11 बजे चंद्रमा की अगली कक्षा में पहुंचाने की प्रक्रिया (रिडक्सन आफ आर्बिट) पूरी की जाएगी।


बता दें कि, यान अब अगले कुछ दिन यान चांद की कक्षा में परिक्रमा करेगा। क्रमिक रूप बदलाव करते हुए यान को चांद की निकटतम कक्षा में पहुंचाया जाएगा। 23 अगस्त को यान के लैंडर-रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा। अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं।


भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के तहत लैंडर को उतारने का प्रयास किया था। हालांकि आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई थी। इस बार लैंडिंग सफल रहने के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story