Begin typing your search above and press return to search.

CBSE Result 2023 Class 10 Result: जारी हुआ सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें

CBSE Result 2023 Class 10 Result: सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी हो चुके हैं. बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर उपलब्ध है.

CBSE Result 2023 Class 10 Result: जारी हुआ सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक यहां चेक करें
X
By Ragib Asim

CBSE Class 10th Result 2023 Download Link: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है। बोर्ड परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर किया गया है। 10वीं में कुल 93.12% छात्र पास हुए हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।

  • कुल पंजीकृत छात्र: 21,84,117
  • पास: 20,16,779
  • पास प्रतिशत: 93.12 प्रतिशत.
  • सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 2023 में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत: 94.25 प्रतिशत
  • लड़कों का पास प्रतिशत : 92.27 फीसदी.

सीबीएसई ने आज बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले 20 लाख से ज्यादा छात्रों के परिणाम घोषित किए हैं। इस साल कुल मिलाकर 21,86,940 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल मिलाकर 38 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी।

चेक करें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट

  • सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के तीन लिंक दिखाई देंगे।
  • यहां से लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी।
  • निर्धारित जगह पर अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और माता का नाम दर्ज करके अपना रिजल्ट देखने के ऑप्शन पर क्लिक करें।

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की अंक तालिकाओं यानी मार्कशीट की भौतिक प्रतियां उनके स्कूलों को बाद में दी जाएंगी। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर एप्लिकेशन की मदद से सीबीएसई मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 14 फरवरी से शुरू हुईं थीं, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 21 मार्च और 5 अप्रैल को खत्म हो गई थीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story