Begin typing your search above and press return to search.

Most Expensive Fish Auction: दुनिया की सबसे महंगी मछली, 28 करोड़ से ज्यादा में बिकी ब्लूफिन टूना, जानिए क्यों है इतनी खास?

Japan Tuna Auction 2026: टोक्यो के टोयोसू फिश मार्केट में ब्लूफिन टूना मछली 32 लाख डॉलर यानी 28 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी। जानिए इसकी खासियत।

Most Expensive Fish Auction: दुनिया की सबसे महंगी मछली, 28 करोड़ से ज्यादा में बिकी ब्लूफिन टूना, जानिए क्यों है इतनी खास?
X
By Ragib Asim

टोक्यो। Most expensive fish auction: आमतौर पर फिश मार्किट में मछलियों की कीमत उनके साइज, वजन और ताजगी के हिसाब से तय होती है लेकिन जापान की राजधानी टोक्यो में टोयोसू फिश मार्केट की सालाना नीलामी हर बार इस परसेप्शन को तोड़ देती है। साल 2026 की पहली नीलामी में ब्लूफिन टूना फिश ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

इस बार एक ब्लूफिन टूना मछली 32 लाख अमेरिकी डॉलर, यानी भारतीय मुद्रा में 28 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी है। यह नीलामी नए साल की शुरुआत में हुई जिसे जापान में शुभ माना जाता है। इसी वजह से यहां लगने वाली बोलियां अक्सर रिकॉर्ड तोड़ होती हैं।

243 किलो की ब्लूफिन टूना, ‘टूना किंग’ ने फिर लगाई सबसे ऊंची बोली

नीलामी में सबसे ऊंची कीमत पर बिकने वाली यह ब्लूफिन टूना मछली 243 किलोग्राम वजनी थी। इसे जापान की मशहूर सुशी चेन सुशी जनमई के मालिक और ‘टूना किंग’ के नाम से मशहूर कियोशी किमुरा ने खरीदा है।

कियोशी किमुरा इससे पहले भी कई बार ब्लूफिन टूना की रिकॉर्ड तोड़ बोलियां लगा चुके हैं। नीलामी के बाद उन्होंने कहा कि मछली की क्वालिटी बेहद शानदार थी और इतनी अच्छी टूना देखकर वह खुद को ऊंची बोली लगाने से रोक नहीं पाए।

2019 का रिकॉर्ड भी टूटा

इस साल की बोली ने 2019 का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। साल 2019 में 278 किलोग्राम वजनी ब्लूफिन टूना मछली 21 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) में बिकी थी। जानकारों के मुताबिक नए साल की पहली नीलामी को जापान में बेहद शुभ माना जाता है। इसी वजह से व्यापारी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए खुलकर बोली लगाते हैं। इसके अलावा, ब्लूफिन टूना की कमी भी कीमत को कई गुना बढ़ा देती है।

इतनी महंगी मछली खरीदने के बावजूद सबसे मजेदार बात यह है कि इससे बनने वाली सुशी आम ग्राहकों को सामान्य कीमत पर ही परोसी जाएगी। खरीद के बाद इस ब्लूफिन टूना को सुशी जनमई के हेड ऑफिस भेज दिया गया है। वहां से इसे जापान के अलग-अलग शहरों में स्थित रेस्टोरेंट्स में भेजा जाएगा।

कियोशी किमुरा का कहना है कि उनका मकसद मुनाफा कमाना नहीं बल्कि ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता का भोजन सर्व कराना है। यही वजह है कि इतनी महंगी नीलामी के बावजूद सुशी की कीमत नहीं बढ़ाई जाती।

क्यों इतनी खास है ब्लूफिन टूना मछली?

ब्लूफिन टूना को दुनिया की सबसे महंगी और बेहतरीन मछलियों में गिना जाता है।

  • यह लुप्तप्राय (Endangered) प्रजाति मानी जाती है
  • इसका ज़ायका बेहद मुलायम और समृद्ध होता है
  • इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं

जापान में खासतौर पर सुशी और साशिमी के लिए ब्लूफिन टूना की भारी मांग है। हालांकि, इसकी घटती संख्या के कारण पर्यावरणविद और संरक्षण समूह इस तरह की नीलामी की आलोचना भी करते रहे हैं।

नीलामी पर उठते रहे हैं सवाल

ब्लूफिन टूना की अत्यधिक कीमत और लगातार शिकार को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठते रहे हैं। कई पर्यावरण संगठन इसे समुद्री जैव विविधता (Marine Biodiversity) के लिए खतरा मानते हैं। हालांकि जापान का तर्क है कि नीलामी कंट्रोल्ड क्वांटिटी में होती है और मछली पकड़ने के नियमों का पालन किया जाता है। इसके बावजूद यह बहस हर साल नई नीलामी के साथ फिर तेज हो जाती है।

जापानी संस्कृति और प्रतिष्ठा से जुड़ी नीलामी

टोयोसू फिश मार्केट की यह नीलामी सिर्फ व्यापार नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का भी हिस्सा मानी जाती है। ऊंची बोली लगाने वाले कारोबारी इसे अपने ब्रांड की पहचान और सम्मान से जोड़कर देखते हैं। इसी वजह से हर साल दुनिया भर की नजरें इस नीलामी पर टिकी रहती हैं- और ब्लूफिन टूना हर बार सुर्खियों में आ जाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story