Begin typing your search above and press return to search.

Exit Poll Karnataka 2023: BJP के हाथ से जाएगी सत्ता या बनेगी कांग्रेस की सरकार? जानें एग्जिट पोल का हाल

Exit Poll Karnataka 2023: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। अब सबकी नजर 13 मई को आने वाले नतीजे पर है। इस बीच एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।

Exit Poll Karnataka 2023: BJP के हाथ से जाएगी सत्ता या बनेगी कांग्रेस की सरकार? जानें एग्जिट पोल का हाल
X
By Ragib Asim

Exit Poll Karnataka 2023: कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। अब सबकी नजर 13 मई को आने वाले नतीजे पर है। इस बीच एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 122 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

कर्नाटक चुनाव 2023 में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अलावा कांग्रेस और जनता दल सेकुलर ने अपनी पूरी ताकत झोंकी। कर्नाटक चुनाव 2023 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। दोपहर तीन बजे तक 52.18 फीसदी मतदान हुआ है। अब सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 मई को आने वाले चुनाव परिणाम के दिन होगा। वहीं, मतदान होने के बाद एक्जिट पोल के अनुमान सामने आने लगे हैं।

बेंगलुरु क्षेत्र में भाजपा को कम से कम 17 सीटें जीतने का अनुमान है। यह मुख्य रूप से मोदी फैक्टर के कारण बेंगलुरु शहरी में नेतृत्व करने का अनुमान है। पुराने मैसूर क्षेत्र में कांग्रेस यहां जेडीएस से बेहतर कर रही है और बीजेपी भी सेंध लगा रही है। पिछले चुनाव में जेडीएस ने जीती थी, सीटें लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। बीजेपी पुराने मैसूर क्षेत्र के वोक्कालिगा बहुल क्षेत्र में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है और वहां कम से कम 15 सीटें जीत सकती है।

शिमोगा जैसे जिले में भी, जहां मार्जिन करीब है और जहां बीजेपी ने 2018 में 6 सीटें जीती थीं, एग्जिट पोल का कहना है कि बीजेपी कम से कम 4 सीटें जीत सकती है। मध्य कर्नाटक क्षेत्र में 26 सीटें हैं, बीजेपी को 13 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस 11 सीटें और जेडीएस को 2 सीटें मिल सकती हैं। हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में कांग्रेस को 40 में से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, मुंबई-कर्नाटक क्षेत्र में, बीजेपी को 50 में से 31 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस 19 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।

न्यूज़ 24-चाणक्य का एग्जिट पोल

न्यूज़ 24- चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। कांग्रेस को यहां 120, बीजेपी को 92 और जेडीएस को सिर्फ 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

आजतक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत

आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक राज्य में बीजेपी को 62 से 80 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 122 से 140 और जेडीएस को 20-25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं।

Zee News- Matrize का एग्जिट पोल

Zee News- Matrize के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। कांग्रेस को 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, बीजेपी 79 से 94 और जेडीएस को 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जा सकती हैं।

ABP-C वोटर का एग्जिट पोल

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक, कर्नाटक में बीजेपी को 83 से 95 सीटें, कांग्रेस 100 से 112, जेडीएस को 21 से 29 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

आप को बता दें कि कर्नाटक में 2,615 उम्मीदवार की चुनावी मैदान में है। मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 ‘अन्य’ हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य लिंग से हैं। राज्य में 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story