Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस शुरू होते ही लगा रोमांस का तड़का, मनीषा रानी ने कैमरा के सामने किया KISS

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फैंस के बीच दस्तक दे चुका है। सलमान खान ने बड़े ही शान से 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज किया है। पहले ही दिन से फैंस 'बिग बॉस ओटीटी 2' पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस शुरू होते ही लगा रोमांस का तड़का, मनीषा रानी ने कैमरा के सामने किया KISS
X
By Ragib Asim

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' फैंस के बीच दस्तक दे चुका है। सलमान खान ने बड़े ही शान से 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज किया है। पहले ही दिन से फैंस 'बिग बॉस ओटीटी 2' पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। फैंस चौबीस घंटा 'बिग बॉस ओटीटी 2' की हर हरकत को देख रहे हैं। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के सितारे भी अपने फैंस को मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मनीषा रानी का जो कि इस समय शो में छाई हुई हैं। मनीषा रानी घर में रहने वाले हर लड़के पर लाइन मार रही हैं। उन्होंने तो सलमान खान को भी नहीं छोड़ा।

इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी 2' का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनीषा रानी जैद हदीद के साथ प्यार की पींगे बढ़ाती नजर आ रही हैं। जी हां, सही सुना आपने...। मनीषा रानी ने आते ही जैद हदीद के साथ नैन मटक्का करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं मनीशा रानी ने तो जैद हदीद को जमाने के सामने किस कर डाला।

मनीषा रानी तो ये भी दावा कर चुकी हैं कि वो जैद हदीद को अपना दिल दे बैठी हैं। इस बात का सबूत 'बिग बॉस ओटीटी 2' का लेटेस्ट प्रोमो है। इस प्रोमो में मनीषा रानी अपनी टूटीफूटी अंग्रेजी में जैद से प्यार का इजहार कर रही हैं। वहीं जैद हदीद भी मनीषा रानी के आगे पीछे घूमते दिखे. मौका मिलते ही मनीषा रानी ने जैद के गालों पर किस करके गले लगा लिया।

मनीषा रानी की ऐसी हरकतें देखकर तो घर के लोग भी हैरत में पड़ गए। लोगों को तो यकीन ही नहीं हुआ कि दूसरे दिन ही मनीषा रानी ने सबको अपना रंग दिखा दिया। प्रोमो में मनीषा रानी को देखकर आयशा सिद्धिकी हंसती नजर आ रही हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story