Begin typing your search above and press return to search.

Bhagwant Mann Z Plus Security : पंजाब के CM भगवंत मान ने Z प्लस सिक्योरिटी का प्रस्ताव ठुकराया, जानिए क्या कहा?

Bhagwant Mann Z Plus Security : पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा उन्हें दी गई जेड प्लस (Z plus) सुरक्षा को लेने से मना कर दिया है। मान ने केंद्र को लिखे पत्र में कहा कि पंजाब और दिल्ली में उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी की कोई आवश्यकता नहीं है।

Bhagwant Mann Z Plus Security : पंजाब के CM भगवंत मान ने Z प्लस सिक्योरिटी का प्रस्ताव ठुकराया, जानिए क्या कहा?
X
By Ragib Asim

Bhagwant Mann Z Plus Security : पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा उन्हें दी गई जेड प्लस (Z plus) सुरक्षा को लेने से मना कर दिया है। मान ने केंद्र को लिखे पत्र में कहा कि पंजाब और दिल्ली में उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्र सरकार अन्य राज्यों में जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करा सकता है। साथ ही, राज्य सरकार ने सुरक्षा लेने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस (Punjab Police) की विशेष टीम पर पूरी तरह से भरोसा है। इस फैसले की वजह बताते हुए मान ने कहा कि पंजाब और दिल्ली में दो सुरक्षा कवर होने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब के सीएम को देश और विदेश से होने वाले खतरों को भांपते हुए 25 मई को जेड प्लस सुरक्षा (Z plus Security) की पेशकश की गई थी। जिसमें मान को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का वीआईपी सुरक्षा दस्ता मुहैया कराया जाना था। मान को पूरे भारत में उच्च स्तर की श्रेणी का जेड-प्लस कवर प्रदान किया जाना था और गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसके लिए मंजूरी दे दी थी। इसमें सीआरपीएफ के 55 सशस्त्र जवानों की एक टीम लगाई तैनात होनी थी।

खुफिया एजेंसियों ने की थी सिफारिश

पंजाब (Punjab) के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के लिए केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मान को खालिस्तानी (Khalistani) समर्थकों से जान का खतरा है। इसके लिए उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की जाए। केंद्र सरकार ने उनकी सिफारिशों को स्वीकार करते हुए इसको मंजूर कर लिया था और उनको जेड प्लस की सिक्योरिटी मुहैया करा दी थी। केंद्र सरकार ने सीएम भगवंत मान को 25 मई को की थी जेड प्लस सिक्योरिटी की पेशकश। यहां क्लिक कर पढ़े विस्तृत रिपोर्ट

इसी साल बीते मार्च में, मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की बेटी को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थकों के धमकी भरे फोन भी आए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका (America) में रहने वाली मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस्तानी समर्थकों ने धमकी भरा फोन किया और बेहद ही अपमानजनक शब्द कहे थे।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story