Begin typing your search above and press return to search.

बड़ा हादसा: बारिश के बीच नदी में पलटी नाव, 100 से ज्यादा की मौत, 97 लापता, 300 लोग थे सवार

Nigeria News: अफ्रीकी देश (African countries) उत्तरी नाइजीरिया (Nigeria) में भीषण नाव हादसा (Boat Accident) हो गया है। उत्तरी नाइजीरिया के करीब 300 लोग शादी में गए थे, जब वे लोग शादी से वापस लौट रहे थे, तभी नाव पानी में पेड़ के तने से टकरा कर पलट गई।

बड़ा हादसा: बारिश के बीच नदी में पलटी नाव, 100 से ज्यादा की मौत, 97 लापता, 300 लोग थे सवार
X
By Ragib Asim

Nigeria News: अफ्रीकी देश (African countries) उत्तरी नाइजीरिया (Nigeria) में भीषण नाव हादसा (Boat Accident) हो गया है। उत्तरी नाइजीरिया के करीब 300 लोग शादी में गए थे, जब वे लोग शादी से वापस लौट रहे थे, तभी नाव पानी में पेड़ के तने से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव ओवरलोडिंग (Boat Overloading) के चलते अनियंत्रित हो गई और पलट गई। नाव पलटने से लोगों में चीख पुकार मच गई है। आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर अन्य लोगों को बचाने के लिए राहत कार्य शुरू कर दिया है। रेस्क्यू कर कई शवों को बाहर निकाला गया है। वहीं, अन्य शवों की खोजबीन जारी है।

करीब 300 से अधिक लोग सवार थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में करीब 300 से अधिक लोग सवार थे। कपाड़ा के ट्रेडिशनल चीफ अब्दुल गाना लुकपाड़ा ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शादी में शामिल हुए मेहमान नाइजर नदी को पार करने के लिए इगबोती गांव में नाव पर सवार हुए थे। तभी कपाड़ा में भारी बारिश के चलते सड़कों पर भी बाढ़ आ गई थी। भीषण बाढ़ शादी के दौरान ही आ गई थी, इसके चलते लोगों ने नाव से वापस जाने का फैसला किया और डूब गए। बताया जा रहा है हादसा सोमवार की सुबह 3 से 4 बजे की बीच हुई है। अब्दुल गाना लुकपाड़ा ने बताया कि पानी में एक पेड़ के तने से नाव टकरा गई और पलट गई।

लुकपाडा ने कहा कि नाव 300 लोगों को ले जा रही थी, जिसमें विभिन्न समुदायों के पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। उन्होंने आगे कहा, 'सोमवार को तड़के 3 से 4 बजे के बीच का समय था। जब वे रवाना हुए। नाव पानी में छिपी एक पेड़ की शाखा से टकरा गई और वह दो टुकड़ों में बंट गई। पानी का बहाव तेज था, इसलिए यह कई लोगों को अपने साथ लेकर आगे बढ़ गई। मुझे सूचित किया गया है कि केवल 53 ही बच पाए हैं। बाकी के मारे जाने की आशंका है।'

लुकपाडा ने दुर्घटना को एक 'बड़ी त्रासदी' करार दिया और आगे कहा कि उन्होंने अपने चार पड़ोसियों को खो दिया है। सीएनएन से बात करते हुए क्वारा में पुलिस कमांड के प्रवक्ता अजय ओकासनमी ने कहा कि जो हुआ उसका मौके पर आकलन करने के लिए क्षेत्र में एक टीम तैनात की गई है। सरकार के एक प्रवक्ता रफीउ अजाकाये ने एक बयान में कहा कि वे जीवित बचे लोगों को खोजने के लिए चलाए जा रहे बचाव प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले मई में नाइजीरिया के सोकोटो में नाव पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story