Begin typing your search above and press return to search.

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, इस कार्रवाई की तैयारी!

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह पर पंजाब सरकार और पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमृतपाल सिंह अजनाला थाने में घुसकर पुलिस जवानों के साथ हिंसक झड़प के बाद पुलिस की नजर में आ गया है।

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, इस कार्रवाई की तैयारी!
X
By NPG News

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह पर पंजाब सरकार और पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमृतपाल सिंह अजनाला थाने में घुसकर पुलिस जवानों के साथ हिंसक झड़प के बाद पुलिस की नजर में आ गया है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथ सुरक्षा गार्ड के तौर चलने वाले दस गुर्गों की पहचान कर ली है। पुलिस ने अब इन सभी के हथियार लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने बीते दिनों अजनाला थाने में घुसकर पुलिस जवानों के साथ हिंसक झड़प की थी। इसके बाद से ही अमृतपाल सिंह पुलिस और सरकार की नजरों में आ गया है। पुलिस ने अजनाला थाने में हथियारों का प्रदर्शन करते हुए अमृतपाल सिंह के साथ चलने वाले उसके 10 गुर्गों की पहचान कर ली है।

पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथियों के आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इनमें से कुछ साथियों पर एक आर्म लाइसेंस पर कई हथियार लेने का आरोप भी लगा है। इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से भी अमृतपाल सिंह के दो साथियों के पास आर्म्स लाइसेंस जारी होने की बात सामने आई है।

वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह पर आरोप है कि उसने सेल्फ डिफेंस के लिए लिए गए हथियारों से बिना इजाजत किसी की सुरक्षा में इस्तेमाल का आरोप लगा है। इसके लेकर पुलिस जल्द ही अमृतपाल सिंह के साथियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने वाली है। अमृतपाल सिंह के साथियों में पुलिस के निशाने पर राम सिंह बराड़, गुरमीत सिंह बुकानवाला, अवतार सिंह, वरिंदर सिंह, हरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, तलविंदर सिंह शामिल हैं।

बता दें कि वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पिछले महीने अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए अपने समर्थकों के साथ अजनाला थाने में घुस गया था, जिसमें उसके समर्थक हाथों में तलवारे और बंदूकें पकड़े नजर आए थे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों घायल हो गए थे।

Next Story