Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam, 6 May 2023: दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam, 6 May 2023: देशभर के ज्यातर हिस्सों में बारिश के बाद मौसम में ठण्ड बना हुआ है। पश्चिम विक्षोभ आज शाम से सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते देशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, पहाडी क्षेत्रों पर भी हल्की बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam, 6 May 2023: दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam, 6 May 2023: देशभर के ज्यातर हिस्सों में बारिश के बाद मौसम में ठण्ड बना हुआ है। पश्चिम विक्षोभ आज शाम से सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते देशभर के कई हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं, पहाडी क्षेत्रों पर भी हल्की बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार समेत बाकी राज्यों के आज का मौसम का हाल।

दिल्ली-एनसीआर में ज्यादातर जगहों पर मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है और आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिल्ली में 4 मई को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था. जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 30 मिमी. बारिश हुई. आईएमडी के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है.

आईएमडी ने 6 मई को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है. दूसरी ओर, राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है. पंजाब, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में आंधी की संभावना है. बारिश होने की उम्मीद है. आईएमडी के अनुसार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ-साथ केरल और माहे में छिटपुट बारिश कहीं-कहीं बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है.

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी ईरान पर एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा रहा है. जिससे आने वाले कुछ दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश व बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है. जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय तमिलनाडु पर बना हुआ है. 6 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसके प्रभाव में इस क्षेत्र में 7 मई के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story