Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Mausam, 26 June 2023: Monsoon Update: कब आएगा मानसून? IMD ने बता दी तारीख, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam, 26 June 2023, Monsoon Update 2023: देश में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। यही कारण है कि देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी मानसून का आगमन नहीं हुआ है लेकिन मौसम विभाग (weather department) का मानना है कि यहां भी दो-तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा।

Aaj Ka Mausam, 26 June 2023: Monsoon Update: कब आएगा मानसून? IMD ने बता दी तारीख, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Mausam, 26 June 2023: Monsoon Update 2023: देश में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। यही कारण है कि देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी मानसून का आगमन नहीं हुआ है लेकिन मौसम विभाग (weather department) का मानना है कि यहां भी दो-तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। साथ ही केरल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी मानसून का आगमन हो चुका है। मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में मानसून के दस्तक देने की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। इसकी वजह से दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के वजह से IMD ने राज्य के कई हिस्सों में ऑरेंज तथा येलो अलर्ट (yellow alert) जारी कर दिया है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

आईएमडी (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अलर्ट जारी करते हुए वहां बारिश की संभावना व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के अंदर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, राजस्थान में भी मानसून दस्तक दे चुका है जिसको देखते हुए जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर में भारी बारिश की संभावना बताई गई है। राज्य के 11 जिलों येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। बारिश की वजह से राज्य के कई हिस्सों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा क्योंकि इसकी वजह से लोगों को पेयजल, बिजली सेवाओं में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बिहार, उड़ीसा, असम , पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, केरल में हल्की बारिश की संभावना हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story