5 Must Have Blouses For Saree: बस ये 5 कलर के ब्लाउज़ बनवा कर रख लीजिए, निकल जाएगा कई साड़ियों का काम

5 Must Have Blouses For Saree News Hindi: क्या आप भी हर बार नई साड़ी खरीदने के बाद उसके साथ नया ब्लाउज़ बनवाती हैं? ऐसे में आपका खर्चा तो बढ़ता ही होगा, साथ ही कम यूज होने वाली साड़ियों के ब्लाउज़ रखे-रखे आउटडेटेड और बोरिंग भी लगने लगते होंगे। इसलिए हर साड़ी के साथ नया ब्लाउज बनवाना जरूरी नहीं है। इनफेक्ट आपको कुछ ऐसे ब्लाउज़ बनवा कर रख लेने चाहिए जो आपकी कई साड़ियों के साथ चल जाएं और आप उन्हें खूब मन भर के यूज़ भी कर पाएं। ऐसे ही 5 रंगों के ब्लाउज़ का सुझाव हम आपको दे रहे हैं।
रिच ब्राउन कलर ब्लाउज़
आपको अपनी पसंद की नेक लाइन वाला एक रिच ब्राउन कलर का ब्लाउज बनवा कर रखना चाहिए। यह आपकी ऑलिव ग्रीन, मस्टर्ड येलो, और रस्ट ऑरेंज जैसी अर्दी कलर की साड़ियों के साथ बहुत अच्छा लगेगा।
गोल्डन कलर ब्लाउज़
एक गोल्डन कलर का ब्लाउज आपके कलेक्शन में जरूर होना चाहिए। यह किसी भी साड़ी के साथ पहनने पर आपको फेस्टिव लुक दे देगा।
मरून कलर ब्लाउज़
एक मरून कलर का ब्लाउज़ भी पक्के से आपकी वार्डरोब में तैयार रहना चाहिए। यह ग्रीन, पिंक, कोरल जैसे कलर्स की साड़ियों का साथ बहुत खूबसूरती से देता है।
क्रीम/आइवरी कलर ब्लाउज़
आपको एक ऑफ व्हाइट या आइवरी कलर का ब्लाउज़ भी बनवा कर रखना चाहिए। यह आपकी 'पेस्टल और ब्राइट' दोनों कलर की साड़ियों के साथ बढ़िया जाएगा।
ब्लैक कलर ब्लाउज़
ब्लैक कलर का ब्लाउज... इसको तो आप छोड़ ही नहीं सकतीं। ये तो आपके पास हमेशा अपनी परफेक्ट फिटिंग में तैयार होना ही चाहिए। क्योंकि यह किसी भी साड़ी के साथ कंट्रास्ट ब्लाउज के तौर पर चल जाता है और लास्ट मिनट में अचानक आपके काम आने वाला ब्लाउज़ है।
-
Home
-
Menu
