Begin typing your search above and press return to search.

Style Aur Fashion Ke Sath Manaye Aazadi Ka Din:इस स्वतंत्रता दिवस रखें ऐसा आउटफिट्स सब होंगे इप्रेंश, अपने फैशन और स्टाइल से दिखायें देशभक्ति

Style Aur Fashion Ke Sath Manaye Aazadi Ka Din: आजादी का दिन आने में 10 दिन शेष है। देशभक्ति के साथ कुछ इस अंदाज में इस दिन को खास बनाएं और अपने फैशनसेंस से सबकों इप्रेंश करें...

Style Aur Fashion Ke Sath Manaye Aazadi Ka Din:इस स्वतंत्रता दिवस रखें ऐसा आउटफिट्स सब होंगे इप्रेंश, अपने फैशन और स्टाइल से दिखायें देशभक्ति
X
By Shanti Suman

Style Aur Fashion Ke Sath Manaye Aazadi Ka Din: स्वतंत्रता दिवस आने में 10 दिन बचें है। इस दिन देशभक्ति की भावना आप अपने फैशन के साथ भी दिखा सकते हैं...आजादी का दिन आने में 10 दिन शेष है। देशभक्ति के साथ कुछ इस अंदाज में इस दिन को खास बनाएं और अपने फैशनसेंस से सबकों इप्रेंश करें...

15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था। हर साल इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। देशवासी इस दिन झंडा फहरा कर अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। हर किसी के दिल में देशप्रेम की भावना इस दिन अपने ही आ जाती है। अपने इस प्रेम को दिखाने के लिए आप तिरंगे वाली टोपी पहनना हो या हाथों में ऐसी ब्रेसलेट पहननी हो आप हर कुछ करते हैं।

लेकिन इस दिन आप अपने इस देशप्रेम को थोड़ा स्टाइलिश टच भी दे सकते हैं। ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे आप इस ट्राई कलर को अपने पहनावे और स्टाइल में शामिल करके खुद को ट्रेंडी लुक दे सकते हैं और देश के लिए अपने इस प्यार में थोड़ा स्टाइल का तड़का लगा सकते हैं।इस दिन को मनाने के लिए लोग तिरंगे के तीन रंगों के आउटफिट भी पहनते हैं। इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

ऐसे में इस मौके पर एक खास लुक के लिए टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं

स्टाइल और फैशन के साथ मनाए आजादी

आजादी के दिन लड़कियां अक्सर आपको सलवार सूट पहने नजर आएंगी, लेकिन आप साड़ी के साथ खुद को थोड़ा अलग लुक दे सकती है। आप इसके लिए लहरिया साड़ी की मदद लें। केसरिया और सफेद, हरा और केसरिया या हरा और सफेद कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनें। इनमें से जिस भी दो कलर की साड़ी पहनें, उस तीसरे रंग का ब्लाउज पहनें।

आप सूट पहनने की सोच रही हैं, तो ऐसे ऑप्शन चुन सकती हैं जिसमें तिरंगे के कलर के दो रंग मौजूद हो। जैसे आप चाहे तो ग्रीन और ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन वाला सूट पहन सकती हैं। इसके साथ व्हाइट दुपट्टा लें। वहीं, आप चाहें, तो क्लासी लुक के लिए व्हाइट सलवार सूट के साथ इन तीन रंगों वाला लहरिया दुपट्टा कैरी करें।

लड़के भी अगर अपने पहनावे से देशप्रेम दिखाना चाहते हैं, तो आप भी तिरंगे के कलर वाली स्ट्राइप्स टी-शर्ट ट्राय कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहे तो अपने व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ ऑरेंज या ग्रीन नेहरु जैकट पेयर कर खुद को देसी लुक दे सकते हैं।

लड़कियां, सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि ईयररिंग्स और चूड़ियों से भी इस स्वतंत्रता दिवस खुद को अलग लुक दे सकती हैं। मार्केट में इस ट्राई कलर वाली कई खूबसूरत ईयररिंग्स मिल जाएंगी। वहीं, आप चाहे तो अपने सूट और साड़ी के साथ तिरंगे के तीनों कलर वाली चूड़ियां मिक्स करके पहनें।

अगर आपको नेल आर्ट करना पसंद है, तो इसकी मदद भी आप ले सकती हैं। इसके लिए आप अपनी चार उंगलियों के नाखूनों पर सफेद रंग लगाएं और एक नाखून पर तिरंगा बना लें। आप चाहे तो अपने नाखूनों पर ‘जय हिंद’ भी लिख सकती हैं।

आप सफेद रंग के कुर्ते को स्‍टाइल कर सकते हैं। आप डेनिम की जींस के साथ सफेद रंग का कुर्ता कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा आप ट्रेडिशनल पजामे के साथ भी कुर्ते को कैरी कर सकते हैं। लड़कियां सफेद साड़ी या सलवार कुर्ता पहन सकती हैं।

इस दिन लड़के ऑरेंज या ग्रीन कुर्ता पहन सकते हैं। इसके साथ सफेद पैंट या पजामा पेयर कर सकते हैं। लड़कियां ऑरेंज या ग्रीन कलर की साड़ी पहन सकती हैं। इसके अलावा तिरंगा दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

अगर आप सिंपल आउटफिट के साथ तिरंगा एक्‍सेसरीज कैरी कर सकती हैं। इसके लिए हरे, सफेद केसरिया रंग की चुड़ियां पहन सकती हैं. इसके अलावा तिरंगे के ब्रेस्लेट पहन सकते हैं या बैच को लगा सकते हैं।

Next Story