
* जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में होगा कार्यक्रम
* रिजनल आर्गन एण्ड टिशु ट्रांसप्लान्ट (रोटो) आर्गनाईजेशन मुंबई है आयोजक
रायपुर 16 मार्च 2021। मृतिक के अंगदान की प्रक्रिया शुरू किये जाने के लिए राज्य स्तर पर प्रयास प्रारंभ कर दिये गये है। इसके लिए रिजनल आर्गन एण्ड टिशु ट्रांसप्लान्ट (रोटो) आर्गनाईजेशन मुंबई 22 से 26 मार्च तक पाॅच दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है।
केन्द्रीय जेल के सम्मुख स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के हाॅल नं. 06 में यह कार्यशाला आयोजित है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में स्टेट आर्गन एण्ड टिशु ट्रांसप्लान्ट आर्गनाईजेशन (सोटो) का गठन है। इसके साथ ही मृतक के अंगो के अंगदान हेतु ट्रांसप्लान्ट कोआर्डिनेटर को प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।
पंजीयन अनिवार्य व निःशुल्क
इस कार्यशाला के लिए ऐसे अस्पताल जहाॅ ट्रांसप्लान्ट हो रहा है या जो ट्रांसप्लान्ट शुरू करना चाहते है, वे सभी इस कार्यशाला में शामिल हो सकते है। कार्यशाला के लिए 50 की संख्या निर्धारित की गई है। जो चिकित्सक, ट्रान्सप्लान्ट कोआर्डिनेटर व नर्स कार्यशाला में शामिल होना चाहते है। उन सभी को अपना पंजीयन समहंसीमंसजीकीे/हउंपसण्बवउ पर कराना होगा, जो कि पूर्णतः निःशुल्क होगा। पहले पंजीयन कराने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।
वर्जन
मृतक के अंगदान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हंै। इसी तारतम्य में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
