Begin typing your search above and press return to search.

9 लोगों की दर्दनाक मौत : दो अलग-अलग सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत…. होली मनाने निकला था पूरा परिवार, रास्ते में ही हो गया हादसे का शिकार

9 लोगों की दर्दनाक मौत : दो अलग-अलग सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत…. होली मनाने निकला था पूरा परिवार, रास्ते में ही हो गया हादसे का शिकार
X
By NPG News

लखनऊ 29 मार्च 2021। होली मनाने गांव जा रहे लोगों की कार डिवाइडर से टकराने के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा पेश आया. तेज रफ़्तार से चल रही कार डिवाइड तोड़ते हुए दूसरी साइड में आ रही बस में टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. उधर यूपी के संभल में भी दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. ये दोनों भी सड़क हादसे थे और एक मामले में लोग होली मनाने के लिए घर जा रहे थे. दूसरे मामले में दो लोग दोस्तों के साथ होली मनाकर घर लौट रहे थे.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में छह वर्षीया बालिका समेत चार लोगों की मौत हुई है. रविवार शाम मारुती वेगनआर कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी और तेज रफ़्तार में होने के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया. कार संतुलन खोकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाइवे के दूसरी तरफ चली गयी और आगरा की ओर से आ रही गौतम बुद्ध नगर डिपो की बस से टकरा गयी. कार में कुल छह लोग मौजूद थे जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक ये परिवार होली मनाने के लिए फर्रूखाबाद के जहान गंज के गांव जसी जा रहा था. परिवार उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था.

Next Story