Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक हादसा: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों व शिक्षकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त…..रेलिंग तोड़ते बस नीचे नाले में गिरी….24 कर्मचारी घायल, आधा दर्जन लोगों की हालत चिंताजनक…..रेस्क्यू जारी

दर्दनाक हादसा: चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों व शिक्षकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त…..रेलिंग तोड़ते बस नीचे नाले में गिरी….24 कर्मचारी घायल, आधा दर्जन लोगों की हालत चिंताजनक…..रेस्क्यू जारी
X
By NPG News

जांजगीर 3 फरवरी 2020। जांजगीर से एक बड़ी खबर आ रही है। पंचायत चुनाव आए लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

हादसे में दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी व शिक्षक घायल हुए है। हादसा का वक़्त हुआ, जब ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों का दल सक्ति लौट रहा था। इसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल है।

सभी कर्मचारी लहंगा और सरवानी से सक्ति लौट रहे थे। इसी बीच कुशल नाला के से गुजरने के दौरान कर्मचारियों से भरी बस नाले से नीचे रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गयी।

हादसे में 24 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में 9 लोगों को ज्यादा गंभीर चोट लगी है।

घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। गंभीर रूप से जख़्मी कर्मचारियों को बिलासपुर रवाना किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम सरवानी लहंगा के 6 मतदान केंद्रों से कर्मचारियों को इकट्ठा कर वापस सक्ती के लिए लौट रही बस रात्रि करीब 9:45 बजे सूआ डेरा के पास बने पुल में चालक द्वारा नियंत्रण खोने से बस रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी ।

इस घटना को लेकर मतदान कार्य में जुटे कर्मचारियों के परिजनों में गहरी चिंता देखी जा रही है वहीं प्रशासन एवं पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि करीब दर्जन भर से अधिक कर्मचारियों को चोट आई है ।फिलहाल स्थिति का जायजा लेने प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Next Story