हॉर्लिक्स के डिब्बों में ब्रॉउन शुगर की तस्करी…शातिरों के कारनामों ने पुलिस के उड़ाए होश…. 1 करोड़ 46 लाख के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार….

महासमुंद 12 अगस्त 2020 ।महासमुंद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहा पुलिस ने करोड़ो के नशीले सामान की तस्करी करने वाले एक शख्स को गिरफतार किया है, महासमुंद एसपी ने पिछले कुछ दिन पहले ही सभी थानों को अलर्ट रहने बोल दिया गया था। जिसके बाद पुलिस के सूत्रों से जानकरी मिली की ड्रग्स की बड़ी डील होने वाली है,सूत्रों की जानकारी के अनुसार नीले रंग के नए स्कूटर पर एक व्यक्ति रायपुर से महासमुंद जिले में ड्रग्स लेकर आ रहा है। जिसके बाद सायबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की टीम ने रायपुर से महासमुंद आने वाले रस्ते पर नाकेबंदी कर दी। वही अपराधी ने पुलिस को दूर से देख भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उससे धरदबौचा , तलाशी लेने पर इसके पास से एक आटोमेटिक पिस्टल, 2 नग मैग्जीन, 2 गोलियां, और हॉर्लिक्स के डिब्बों में भरी ब्राउन शूगर मिली।
महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया प्रदेश में यह सबसे बड़ी बरामदगी है। इस पुरे मामले में हमने रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहने वाले शंकर लाल वैष्णव को पकड़ा है। जिसके पास से 1 करोड़ 46 लाख रुपए का नशे का सामान मिला है ,यह आरोपी जोधपुर राजस्थान का रहने वाला है। अब पूछताछ में पुलिस उस मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जहां से इतनी तादाद में आरोपी ने ड्रग्स हासिल की।
