ट्रेफिक पुलिस अब नही वसूलेगी चालान, बल्कि बनवाएगी ड्राइविंग लाइसेंस,फाइन सिस्टम खत्म करने के लिए शुरू की गई कवायद

बिलासपुर, 22 सितंबर 2021। बिलासपुर की ट्रेफिक पुलिस अब ट्रेफिक रूल तोड़ने वालों से जुर्माना वसूल करने के बजाय उनके लाइसेंस बनवा कर वाहनों का बीमा भी करवाएगी। इसके लिए आज से एक सप्ताह का अभियान भी ट्रेफिक पुलिस ने शुरू किया हैं, इसमे जनता को जितनी राशि का चालान जुर्माने के तौर में किया जाता हैं उससे कहि कम में उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर दिया जाएगा,साथ ही वाहनों की प्रदूषण जांच व बीमा भी किया जाएगा ।
बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक जांच के निर्देश पर आज मंगलवार से शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क राशि में लर्निंग लाइसेंस एवं बीमा तथा वाहनों की प्रदूषण जांच शिविर स्थानीय नेहरू चौक एवं पुराना बस स्टैंड में एक सप्ताह के लिए प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा द्वारा यातायात पुलिस की बैठक ली गई ,उन्होंने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुधारात्मक दृष्टिकोण से ऐसे लोग जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है वाहन के बीमा की अवधि समाप्त हो गई है तथा जिन वाहनों की प्रदूषण जांच नहीं हुए हैं, इनके लिए शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क राशि में लर्निंग लाइसेंस, बीमा तथा वाहनों की प्रदूषण जांच शिविर का आयोजन रखा गया है ।*
इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा प्रशमन की कार्यवाही ना करते हुए।लोगों से वाहन पत्रों की जांच करते हुए वाहन दस्तावेजों एवं लाइसेंसों की जानकारी अपने कानूनी प्रावधान की जानकारी दी जा रही हैं ,अतः ऐसे लोग जिनके पास डाईविंग लाइसेंस नहीं है वाहन के बीमा की मियाद समाप्त हो चुकी है अथवा 1 वर्ष से अधिक अवधि के वाहन प्रदूषण जांच की सुविधा होगी।
इस सकारात्मक पहल के साथ यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि जिनके पास लाइसेंस नहीं है वह अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा 10 वीं या 8 वीं की अंक सूची लावे, दुपहिया वाहन में लाइसेंस हेतु ₹ 205.00 एवं कार तथा एक साथ दुपहिया एवं एलएमवी वाहन हेतु शुल्क 355.60 रुपए निर्धारित हैं, शिविर में पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाकर संबंधित आवेदक को शासकीय रशीद पावती दी जावेगी । जिसके आधार पर वे आगे अपना टेस्ट परिवहन विभाग में नियत तिथि को उपस्थित होकर अन्य प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अपना लर्निंग लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे हैं।
आज के शिविर के पहले दिन नेहरू चौक एवं पुराना बस स्टैंड में कुल ड्राइविंग लाइसेंस 36, बीमा 04, प्रदूषण जांच 30 का नागरिको ने लाभ प्राप्त किये एवं शिविर में 129 नागरिको ने प्रकिया की जानकारी ली।
बनाई गई दो टीम,किये गए अधिकारी तैनात:-
इस शिविर के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित कुमार बघेल ने बताया कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश में यातायात पुलिस ने उपपुलिस अधीक्षक श्री अरविंद किशोर खलखो एवं उप पुलिस अधीक्षक रश्मीत कौर चावला के साथ 02 टीम बनाई गई है जिसमें निरीक्षक एस0 एक्का si सुरेश तोमर तथा निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज, si एच0 एस0 ठाकुर और उनके हमराह स्टाफ रहे तथा सभी कार्य उसी दिन उपलब्ध होगा, पूरी टीम द्वारा लोगों की लर्निंग लाइसेंस, वाहन बीमा व प्रदूषण जांच किए जाने में सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा हैं। सप्ताह भर के इस विशेष अभियान दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की चालान ना करते हुए लोगों को समझाइस एवं जानकारी साथ सारी सुविधाएं दी जा रही है।
“ट्रेफिक की कार्यवाहियो में लेन देन के आरोप पुलिस पर लगते रहते हैं, इसलिए जनता को ट्रेफिक नियमो के तहत जागरूक कर फाइन का सिस्टम खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया गया हैं, जिसमे न्यूयनतम शुल्क पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाएगा,व वाहनों का बीमा किया जाएगा,इसके लिए दो बीमा कम्पनियो का विकल्प वाहन मालिकों को दिया जाएगा,यदि वहां से वह बीमा नही भी करवाना चाहें तो उसे अन्यत्र जगह से बीमा करवाने के लिए समय दिया जाएगा।जब लोग ट्रेफिक के रूल पालन करने लगेंगे तो जुर्माने की कार्यवाहि भी नही करनी पड़ेगी”।
एसपी दीपक झा, एसपी
