Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में कल होगा तगड़ा चक्का जाम…….जानिये कितने बजे से लगेगा जाम…. जरूरी काम हो तो ही निकले हाईवे पर

छत्तीसगढ़ में कल होगा तगड़ा चक्का जाम…….जानिये कितने बजे से लगेगा जाम…. जरूरी काम हो तो ही निकले हाईवे पर
X
By NPG News

रायपुर 5 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ में कल तगड़ा चक्का जाम होगा। कांग्रेस ने किसानों के चक्का जाम को समर्थन दे दिया है। कांग्रेस के समर्थन के बाद किसानों का चक्का जाम अब काफी बड़ा हो गया है। किसानों ने पहले ही 6 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान किया था, अब उस आंदोलन में कांग्रेस भी साथ हो गयी है। माना जा रहा है कि कल 3 घंटे के चक्का जाम में प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे और तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करेंगे।

दिल्ली से तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि

“कल 12 से 3 बजे तक चक्काजाम है कांग्रेस ने इस चक्का जाम को अपना समर्थन दिया है। किसानों की मांग केंद्र सरकार को मान लेनी चाहिये, पीएम मोदी को बताना है कि वो कब बात करेंगे, किसान संगठन से बिना चर्चा किये किये कानून बनाये गए है”

वहीं किसान आंदोलन में विदेशी कलाकारों की इंट्री को लेकर पीएल पुनिया ने कहा कि

“अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी के किसान आंदोलन के समर्थन में किये ट्वीट पर राकेश टिकैत बोल चुके हैं वे किसी को नही जानते है अगर को देश का हो या विदेश का समर्थन करता है तो उनका स्वागत है”

किसानों के हाईवे पर चक्का जाम में कांग्रेस के शामिल होने के बाद राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यातायात प्रभावित हो सकता है।

Next Story