Begin typing your search above and press return to search.

Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में प्रमोद भगत सेमीफाइनल में पहुंचे, शॉटपुट फाइनल में सातवें स्थान पर रहे अरविंद

Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में प्रमोद भगत सेमीफाइनल में पहुंचे, शॉटपुट फाइनल में सातवें स्थान पर रहे अरविंद
X
By NPG News

नईदिल्ली 2 सितम्बर 2021I टोक्यो पैरालंपिक में नौंवें दिन प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में पुरुषों की सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 में उक्रेन के खिलाड़ी अलेक्जेंडर चिरकोव को सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ प्रमोद सेमीफाइनल में पहुंच गए। उनसे पहले राहुल जाखड़ 25 मीटर पिस्टल एसएच-1 मिक्स्ड स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए। राहुल फाइनल मुकाबले में पांचवें स्थान पर रहे।
अन्य खेलों में प्राची यादव कैनो स्प्रिंट में शानदार शुरुआत करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। जबकि, बैडमिंटन में सुहास एलवाई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जर्मनी के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 2-0 से मात दी। तरुण ढिल्लन भी अपना मुकाबला 2-0 से जीतने में सफल रहे। इसके अलावा बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएच-6 स्पर्धा में ग्रुप बी के मैच में कृष्णा नागर ने मलेशिया दीदिन तारसोह को 22-20 और 21-10 से सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में जगह बनाई। जबकि, पलक कोहली ने बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसयू-5 स्पर्धा के ग्रुप मैच में तुर्की की खिलाड़ी जेहरा बागलर को सीधे सेटों में हराकर 2-0 से जीत दर्ज की।
ताइक्वांडो में अरुणा तंवर को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में पलक कोहली और पारुल परमार की जोड़ी हार गई। इसके अलावा महिला एकल मुकाबले में भी पारुल की हार हुई।
पारुल-पलक ने बैडमिंटन में किया निराश…………
महिलाओं की मिश्रित बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के हाथ निराशा लगी। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली और पारुल परमार को विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की जोड़ी हुईहुइ और चेंग ने सीधे सेटों में हरा दिया। चीन की खिलाड़ियों ने यह मुकाबला 2-0 से अपने नाम किया। अब भारतीय जोड़ी अपना अगला ग्रुप मैच 3 सितंबर को खेलेगी।
पदक से चूके राहुल जाखड़…………..
टोक्यो पैरालंपिक में भारत के निशानेबाज राहुल जाखड़ 25 मीटर पिस्टल एसएच-1 मिक्स्ड स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए। राहुल फाइनल मुकाबले में पांचवें स्थान पर रहे। राहुल शुरुआत से ही अंतिम तीन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। पांचवीं सीरीज जब समाप्त हुई तो वह चौथे स्थान थे। लेकिन इसके बाद वह अंतिम तीन में अपना स्थान नहीं बना पाए।
कैनो स्प्रिंट के सेमीफाइनल में पहुंची प्राची यादव……..
भारत की प्राची यादव ने महिलाओं की सिंगल्स 200 मीटर वीएल-2 स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने निर्धारित दूरी 1:11.098 के समय के साथ पूरी। इसके साथ ही प्राची सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। अब उनसे इस स्पर्धा में पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। अब 3 सितंबर को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला होगा।
बैडमिंटन में सुहास का शानदार प्रदर्शन…………..
बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में सुहास एल यथिराज में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने जर्मनी के अपने प्रतिद्वंदी निकलास जे पॉट को 2-0 से शिकस्त दी। सुहास अब तीन सितंबर को अपना अगला मुकाबला खेलेंगे।
बैडमिंटन में तरुण ढिल्लन ने जगाई पदक की आस…………….
बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा में भारत तरुण ढिल्लन ने थाईलैंड के खिलाड़ी सिरिपॉन्ग को सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया। तरुण ने पहला गेम 21-7 से अपने नाम किया। वहीं दूसरे गेम में थाई खिलाड़ी ने वापसी करने की जोरदार कोशिश की। एक समय दोनों खिलाड़ी दूसरे गेम में 4-4 की बराबरी पर थे। लेकिन तरुण ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गेम में 21-13 के अंतर से जीता। तरुण अब अपना अगला मुकाबला 3 सितंबर को खेलेंगे।
ताइक्वांडो के क्वार्टरफाइनल में हारी अरुणा………..
भारत की अरुणा तंवर को महिला ताइक्वांडो स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मैक्सिको की मारिया एस्पिनोजा ने 84-21 के अंतर से हराया। इसके साथ ही अरुणा की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई। अब अरुणा को रेपचेज मुकाबले का इंतजार करना होगा।
बैडमिंटन महिला सिंगल्स में हारीं पारुल परमार…………..
बैडमिंटन के महिला सिंगल्स के एसएल-4 स्पर्धा में भारत की पारुल परमार को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में उन्हें चीन की हेफांग चांग ने 2-0 से शिकस्त दी। मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए पारुल को 21-8 और 21-2 से हराया। इस हार के बाद महिला सिंगल्स में पारुल का सफर थम गया।
बैडमिंटन एसएच-6 स्पर्धा में कृष्णा नागर जीते………………
बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएच-6 स्पर्धा में ग्रुप बी के मैच में कृष्णा नागर ने मलेशिया के खिलाड़ी को आसानी से हरा दिया। उन्होंने इस मैच में 2-0 से जीत दर्ज की। कृष्णा ने मलेशिया के दीदिन तारसोह को 22-20 और 21-10 से सीधे सेटों में हराया। अब कृष्णा आज ही ब्राजील के जी. वी. तवारेस से अगले मुकाबले में खेलेंगे।
बैडमिंटन महिला सिंगल्स एसयू-5 स्पर्धा में पलक कोहली जीतीं…………….
टोक्यो पैरालंपिक में भारत की पलक कोहली ने बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसयू-5 स्पर्धा में जीत दर्ज की है। उन्होंने ग्रुप मैच में तुर्की की जेहरा बागलर को सीधे सेटों में हराते हुए 2-0 से मात दी। पलक ने यह मुकाबला 21-12 और 21-18 से जीता।
सेमीफाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत…………..
प्रमोद भगत बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स की एसएल-3 स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने अपने दूसरे मैच में उक्रेन के खिलाड़ी अलेक्जेंडर चिरकोव को 2-0 से शिकस्त दी। उन्होंने यह मुकाबला 21-12 और 21-9 से जीता। प्रमोद ने दो ग्रुप मैच खेले और दोनों जीतने में सफल रहे।
पुरुषों के शॉटपुट फाइनल में अरविंद हारे………..
पुरुषों के शॉटपुट के एफ35 स्पर्धा के फाइनल में भारत के अरविंद मलिक चुनौती पेश कर रहे हैं। अरविंद ने पहले प्रयास में 10.52 मीटर का थ्रो किया है। अरविंद ने दूसरे प्रयास में थोड़ा सुधार किया और 12.41 मीटर का थ्रो किया। हालांकि वह अभी भी आठवें पायदान पर हैं। तीसरा प्रयास फाउल और चौथे में सिर्फ 11.87 मीटर का थ्रो। पांचवें प्रयास में एक बार से फिर से फाउल। हालांकि आखिरी प्रयास में अरविंद ने 13.48 मीटर का थ्रो किया और सातवें स्थान पर रहे।

Next Story