Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल : कन्या राशि का दिन रहेगा शानदार…. कुंभ राशि वालों को होने वाली है मोटी आमदनी…., जानिए दिसंबर माह के पहले रविवार पर अन्य राशियों का क्या है हाल

आज का राशिफल : कन्या राशि का दिन रहेगा शानदार…. कुंभ राशि वालों को होने वाली है मोटी आमदनी…., जानिए दिसंबर माह के पहले रविवार पर अन्य राशियों का क्या है हाल
X
By NPG News

रायपुर 6 दिसंबर 2020। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही पूरा दिन पार कर रात 9 बजकर 58 मिनट पर चन्द्रमा और मघा नक्षत्र की युति रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आपका दिन सामान्य से काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृष राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। धन लाभ के योग बन रहा है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

कर्क राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। सेहत से जुड़ी आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं लोग अपनी शादी उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।

कन्या राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक यात्रा हो सकती है | पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरुरी काम थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आयेगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई गलतफहमी हो सकती है। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती है। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। कोई बात नहीं कहेंगे, तो आपको मन में अफसोस हो सकता है। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। दिन अपेक्षा शाम का समय आपके लिये बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि
शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। छात्रों का ध्यान मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको धन लाभ मौके देगा। धैर्य के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा | आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। आप बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे | लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा। आपको पुराने कामकाज में बेहतर नतीजे मि लेंगे। मन प्रसन्न होगा।

मीन राशि
आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपका कोई काम अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।

Next Story