Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल : आज बन रहा है अशुभ याेग, पांच राशि वाले रहें सचेत, थोड़ा बचकर चलने की है जरूरत… इन राशियों को होगा धनलाभ

आज का राशिफल : आज बन रहा है अशुभ याेग, पांच राशि वाले रहें सचेत, थोड़ा बचकर चलने की है जरूरत… इन राशियों को होगा धनलाभ
X
By NPG News

आज का राशिफल 11 May 2020: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 11 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (11 May 2020 Ka Rashifal):

हम आपको सोमवार 11 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal11 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आज के दिन परिवार का सहयोग पूर्णरूप से मिलेगा | अपने विचारों पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है| आज के दिन आपका शुभ रंग पीला होगा और बड़े बुजुर्गों कि सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी |

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज के दिन आपको सफलता की कमी का सामना करना पड़ सकता है| आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करके ही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं | आज आपको पारिवारिक रिश्तों में भी कमी का सामना करना पड़ सकता है |

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आज आपको हर संभव सहायता मिलेगी कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी| आज के दिन आपकी छोटी सी लापरवाही आपकी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है | कुत्तों की सेवा करना शुभ फल देगा |

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- कार्यक्षेत्र में प्रसन्नता के हालात बनेंगे, परिवार की तरफ से सुख की अनुभूति होगी आज के दिन में बनायीं गयी योजनायें भविष्य में शुभ फलदायक साबित होंगी | आज आपका स्वभाव अच्छा बना रहेगा |

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- आज आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती है | अपके प्रत्येक कार्य में बाधाएं झेलने को मिलेंगी | मन में गुस्से की भावना पैदा होगी, इस पर ध्यान रखने कि जरूरत है |

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं |विद्यार्थियों को परीक्षा आदि में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे | परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा | आपको अपने स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है |

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- परिवार के तरफ से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, आज जितना हो सके उतना परिवार के साथ समय व्यतीत करें | मन में नकरात्मक विचार आयेंगे उनसे सचेत रहने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है |

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज का दिन आपका थोडा परेशानियों में भरा रहेगा, आपके हर काम में रुकावटें आयेंगी | परिवार और मित्रों की तरफ से अच्छा सहयोग मिलेगा | कुत्तों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे |

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग नहीं मिल पायेगा | आज आपका गुस्सा ही आपके नुकसान का कारण बनेगा इसीलिए गुस्से पर काबू रखें | किसी मित्र की बातों में आकर कोई काम अभी प्रारंभ न करें |

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- घर परिवार में परेशानियों वाला माहौल बना रहेगा | स्वभाव में थोडा गुस्सा भी देखने को मिलेगा | किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अपने घर के बड़े बुजुर्गों से राय जरुर लें |

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज के दिन कोई न कोई घटना आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती है| आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है| बड़ों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होगा |

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- परिवार के सम्बन्ध में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की बढ़ोतरी होगी | परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है | नीले रंग से परहेज रखें |

Next Story