Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल: बुधवार को इन 4 राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले…वहीँ इनकी बेहतर रहेगी सेहत, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल: बुधवार को इन 4 राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले…वहीँ इनकी बेहतर रहेगी सेहत, जानिए अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 15 सितम्बर 2021. बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय मूल नक्षत्र में होगा, जो सुबह लगभग 8 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले मूल नक्षत्र होने से ध्वज और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इन दोनों शुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके सहयोगी परेशान हो सकते हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको उनकी बात सुननी व समझने चाहिए। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो वह भी आज सुलझता नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी भी अधिकारी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यापार की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रहेगा। आज व्यापार में आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपको उनके किसी भी वार से परेशान नहीं होना है व आत्मविश्वास से अपने कार्यों मे आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आज कोई बात विवाद पनपता है, तो आपको उसमे अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की कुछ खरीदारी करने भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को मनचाही शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज सुलझ जाएगी। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनको धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में भी आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

कर्क राशि
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आज आप यदि किसी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करेंगे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आपके पिताजी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व बड़ों की बात सुनना में कोई बुराई नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है।

सिंह राशि

आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आज आपको जीत हासिल होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। दूसरों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है।

तुला राशि

आज आज आपको कर्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आज आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। आज आप बढ़ते खर्च को नियंत्रण में करने का प्लान बनायेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। दोस्तों के साथ दोस्ती और बेहतर होगी। जीवनसाथी आपकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिये भी तैयार रहेंगे।

धनु राशि

आज व्यापार में उम्मीद के अनुसार मुनाफा होगा। आज आप किसी रिश्तेदार से देर तक फोन पर बात करेंगे जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। शाम को किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे।

मकर राशि

आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कुछ घरेलू कामों में आज आपको फायदा होगा। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रखेंगे। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आयेंगे, जो आगे चलकर आपको फायदा कराएंगे।

कुंभ राशि

आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको धन-लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरा होते नजर आयेंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।

मीन राशि

आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप करने का ऑफर मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन भी अच्छा रहेगा। आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Next Story