Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल : सिंह और कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन….कर्क राशि वालों को दूसरों से मदद की पड़ेगी जरूरत….इस राशि वाले रहें सावधान

आज का राशिफल : सिंह और कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन….कर्क राशि वालों को दूसरों से मदद की पड़ेगी जरूरत….इस राशि वाले रहें सावधान
X
By NPG News

रायपुर 16 नवंबर 2020। कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज दोपहर 3 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रवि योग रहेगा। इन सब के अलावा दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। बीते कल सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर सूर्यदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके है और 15 दिसम्बर रात 9 बजकर 32 मिनट तक यहीं रहेंगे। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको बस थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी नये काम को शुरु करने के लिये योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीजें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।

वृष राशि
आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका कोई काम बनते-बनते रूक सकते हैं। लेकिन परेशान ना हो इस काम को पूरा करने में कोई दोस्त आपकी मदद जरूर करेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। किसी रिश्तेदार की सलाह आपके करियर की दिशा को बदल सकती है, लेकिन आपको अपनी जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। घर में शांति का माहौल बना रहेगा।

कर्क राशि
आपका दिन सामान्य रहेगा। बच्चों के स्कूल-कॉलेज से जुड़े कुछ कागज बनवाने पड़ सकते हैं। इस सिलसिलें में आपको किसी से मदद भी मांगनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको आस-पास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। कई लोगों को आपकी बात समझ में परेशानी हो सकती है। बैंक के किसी काम को लेकर भी थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पढ़ सकती है जिससे आपको थोड़ी थकान महसूस होगी।

सिंह राशि
आपका दिन उत्तम रहेगा। काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फिल होगा। कुछ करीबी आपको करियर में फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। तरक्की के कई नए रास्ते जल्द ही खुलेंगे।

कन्या राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको किसी अच्छी कम्पनी से जॉब अपॉचुनिटी भी मिल सकती है। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिसके साथ आप घर पर लंच का आनन्द ले सकते हैं। इसके अलावा आप किसी टूर पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसमें आप अपने भाई बहनों को शामिल करेंगें। ऑफिस में भी आप अपने काम को जल्द से जल्द निपटा लेंगे। शादी-शुदा लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। आपको किसी सेमिनार में बतौर अतिथि बुलाया जा सकता है। वहां लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

मकर राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। आपको उनसे बातें करके अच्छा लगेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कुंभ राशि
आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव हो सकता है। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा। रिश्ते बेहतर होंगे। धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ कहीं आस-पास पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आप किसी समारोह में जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ऑफिस में माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी।

Next Story