Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल : कैसा रहेगा आपका दिन… मेष राशि वालों को आज मिल सकती है खूब तारीफ… मिथुन वाले खर्च से रहें सावधान

आज का राशिफल : कैसा रहेगा आपका दिन… मेष राशि वालों को आज मिल सकती है खूब तारीफ… मिथुन वाले खर्च से रहें सावधान
X
By NPG News

19 मई 2020 का राशिफल (Daily Rashifal) यह दैनिक राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए पढ़ते हैं, दैनिक राशिफल..

मेष: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। खुद के कामों का निपटारा करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बढ़ा फैसला ले सकते है। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। खर्च से परेशान हो सकते हैं। कर्ज की स्थिति आ सकती है। आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। शारीरिक स्थिति ठीक है।

वृष: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। करियर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान या प्रेम संबंध को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। पुराने निवेशों से खर्च में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज अच्छा रहेगा। भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं। किसी भी प्रकार का शारीरिक रिस्‍क न लें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है।

कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। व्यापार में सफलता सफलता हाथ लगेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। कोई योजना असफल सिद्ध हो सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। रिश्तों में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके कामों में नई प्रगति होगी। कुछ नए सौदे होंगे जो आपको लाभ दिलाएंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा सा कमजोर हो सकता है। खर्चे थोड़े से ज्यादा हो सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी से हर तरह का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला: आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके काम को तारीफ भी मिलेगी। आपका पूरा ध्यान आपके परिवार पर रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

वृश्चिक: आप के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें।

धनु: आज आपको सभी तरफ लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर वरिष्ठ और सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। एक नया व्यवसाय शुरू करने करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

मकर: आज संपत्ति और वाहन में निवेश का मन बना सकते हैं। इनकम के नए विकल्प बनेंगे। दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाएं रखें। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है।

कुंभ: आज आपको अपनी वाणी पर काबू रखना होगा। आपके नए काम आपको लाभ देंगे। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को बड़ा फायदा होगा।

मीन: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कोई पारिवारिक जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Next Story