Begin typing your search above and press return to search.

मीन राश‍ि सहित इनके ल‍िए आज का द‍िन होगा बेहतरीन, वहीँ ये रहे सावधान… जानिए अपनी राशि का हाल

मीन राश‍ि सहित इनके ल‍िए आज का द‍िन होगा बेहतरीन, वहीँ ये रहे सावधान… जानिए अपनी राशि का हाल
X
By NPG News

रायपुर 31 मार्च 2021. चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और दिन बुधवार है। तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी, जो गुरुवार दोपहर पहले 11 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। इसके साथ ही सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग शुरू हो जायेगा। इसके अलावा सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जायेगा।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। आज आप का कोई पारिवारिक विवाद सर उठा सकता है, जिससे आपके मन में शांति रहेगी और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा सा रहेगा। आप की आर्थिक स्थिति शुद्रण होगी। सायंकाल के समय आपको धन लाभ होने की उम्मीद दिख रही है। शाम का समय आज आप किसी शादी विवाह नामकरण मुंडन संस्कार इत्यादि मंगल कार्य में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके परिवार में यदि कोई विवाद है, तो भी परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा। आज आपकी नौकरी में किसी के सहयोग से धन प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा, तभी आपकी आर्थिक सिथती अच्छी होती दिख रही है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। व्यापार में भरपूर लाभ होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी।

मिथुन राशि
आज के दिन आपको सुबह से ही सुखद समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी। आपकी नौकरी में आज आपको कुछ अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपके रहन सहन व खान-पीन का स्तर आज बढ़ेगा। नये वस्त्रों की ओर रुझान बढ़ा दिखेगा। साझेदारी में यदि कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार के लिए नई-नई नीति बनाएंगे, जो भविष्य मे आपको उत्तम लाभ दिलायेगी।

कर्क राशि
आज आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्की हो जायेगी। माता अपने बच्चो को कोई नई डिश बना कर खिला सकते है। जो लोग अविवाहित हैं, आज उन्हें कुकिंग में अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा।

सिंह राशि
आज आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के जो लोग टूरिज्म के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आज आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
आज किसी जरुरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे| परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखना चाहिए। उम्र में छोटों से बातों में उलझने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टी से दिन मिला-जुला रहेगा। घर में पॉजिटिविटी आएंगी। कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी।

तुला राशि
आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज अचानक आपको धन लाभ भी हो सकता है। इस राशि के लॉ स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने का प्लान बना सकते है| परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। सीनियर्स को अपनी बात कहने में सफल होंगे। बच्चें पिता के साथ कोई गेम खेलने की जिद्द करेंगे शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि
आज आपके बैंक से जुड़े लोन संबंधी कोई काम आज पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। इस राशि के विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे| आर्थिक मामलों में थोड़ा संभलकर फैसले लेने चाहिए। आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सिखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

मकर राशि
आज घर में किसी मामले को लेकर विवाद होने की संभावना बन रही है , इसलिए आज अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखें। आपको उन विवादों से बचकर रहना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले आज सुलझ जायेंगे। आज कुछ लोगों का व्यवहार आपकी समझ से बाहर रहेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए खड़े रहेंगे आपको अपने जीवनसाथी से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ राशि
आज आप पॉजिटिव ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को तंदुरस्त महसूस करेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। इस राशि के व्यापारी लोग दूसरों को अपनी राय से सहमत कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी खास मामले पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। माता बच्चें को आज बाजार लेकर जायेंगी।

मीन राशि
आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत ला सकता है। जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स को जल्द ही कोई बड़ा फायदा मिलेगा। साथ ही मैनेजर पोस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से आपक काफी अच्छा लगेगा।

Next Story