Begin typing your search above and press return to search.

आज का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद… वहीँ किसी को मिलेगी खुशखबरी, तो किसी के हाथ लगेगी निराशा…

आज का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा फायदेमंद… वहीँ किसी को मिलेगी खुशखबरी, तो किसी के हाथ लगेगी निराशा…
X
By NPG News

रायपुर 8 अप्रैल 2021. हम आपको गुरुवार 8 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यवसाय के फैसलों को लेते वक्त अपनी स्पष्ट सोच रखेंगे, जिसका आप भविष्य में उत्तम लाभ उठाएंगे। संतान से भविष्य से संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से आज कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी माता व पिता जी की सेवा का भी अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है।

वृष राशि

आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। क्या न करें- आज मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसका गुस्सा आप पर निकलें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सोशल मीडिया के जरिए आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर कुछ पुरानी यादा ताजा करेंगें, इससे रिश्तों में मजबूती आयेंगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आज आपने अपने व्यवसाय में जो उम्मीदें संजोकर रखी थीं, उनके पूरा ना होने से आज हताश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी आज आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जिंदगी के कठिन अनुभवों से ही सबक लेकर आपको आगे बढ़ना होगा और मेहनत करनी होगी, जिससे आप सफलता की सीढि चढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी अनबन हो सकती है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे।

कर्क राशि
आज के दिन आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने की सोचेंगे और जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो वह बढ सकता है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो सोच समझ कर लें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आज आपकी संतान पुण्य कार्य करेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप का राजनीतिक शिखर भी बढा हुआ देखेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए कुछ पुस्तकों की आवश्यकता होगी।

सिंह राशि
उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपकी कार्यशीलता के लिए समाझ में सम्मानित किया जा सकता है।

कन्या राशि
दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

तुला राशि
दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने को मिलेगा और आपके मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बनेगी। भाई-बहन से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। खर्चो पर नियंत्रण रखें, पुराना किया हुआ निवेश आपके काम आयेगा। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ पहले से अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने दिखावे व शान शौकत की जिंदगी मैं सुधार लाना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ कर रख देंगे। आज अपने निजी व व्यावसायिक मामलों में आपको और ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देना होगा और असंभव कर दिखाने वाले कार्यों को संभव करना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा, जिसके कारण आज आपका मूड खुशनुमा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, इसलिए बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ पाएंगे। आज आपका कोई मित्र आपके बिजनेस के लिए नई डील फाइनल करा सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अत्यंत लाभदायक रहेगी। आज शाम के समय आपकी माता जी के स्वास्थ्य मे गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको किसी से वाद-विवाद की स्थिति में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बात विवाद कानूनी हो सकता है।

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। हालांकि शाम ढलते-ढलते इसमें कुछ सुधार तो होगा, लेकिन बिल्कुल खत्म नहीं होगा। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में पुरानी तरकीब और पुराने तौर-तरीकों को सुधारेंगे, तो आपको लाभ होगा। आज आपको अपनी नौकरी में किसी को कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा ताकि सामने वाले को आपकी कोई बात बुरी ना लग जाए। निजी संबंधों पर आपकी भावनाएं हावी रहेंगी। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी की मदद से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

कुम्भ राशि
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आगर आप कला के क्षेत्र से जुडें है तो आज समाझ में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जो छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं तो उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। छोटी बहन
के साथ कुछ बाते शेयर करेंगे ,जिससें रिश्ते मजबूत बनेंगे। परिवारिक के साथ समय बिताने से घर का महौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि
पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है तो उन्हें जल्द ही अच्छा अवसर प्रप्त होंगे। दोस्तों के साथ पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे प्यार में अंतर समझ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

Next Story