Begin typing your search above and press return to search.

धनु, कुंभ, तुला राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा आज का दिन,….इन चार राशियों के लिए भारी है शनिवार का दिन, रहना होगा सावधान

धनु, कुंभ, तुला राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा आज का दिन,….इन चार राशियों के लिए भारी है शनिवार का दिन, रहना होगा सावधान
X
By NPG News

रायपुर 29 जनवरी 2021. आज माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन शनिवार है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष

पुरानी बीमारियों में थोड़ा आराम मिल सकता है। कई दिनों से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। अपनी इमेज सुधारने का मौका भी आपको मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। शादीशुदा लोगों को सुख मिल सकता है। प्रेम बढ़ेगा।काम की अधिकता की वजह से दिक्कतें हो सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावना बनती है। सोच समझकर धन खर्च करेंगे।

वृष

आपको अपने जीवन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। परिवार की मदद मिल सकती है। आपकी मानसिक संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है। काम पूरे हो सकते हैं। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। आप बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें। जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं। आपको अपनी बात रखने का अवसर थोड़े समय बाद मिलेगा। कोई खास काम पूरा होने की उम्मीद थी, वो पूरा न हो तो तनाव में न आएं। आपको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। शांति से दिन निकाल लें. आपकी सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन

रूटीन कामों में कुछ जोखिम हो सकता है। नौकरी में परेशानी हो सकती है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद होने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। अचानक आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आने से आपका मूड खराब हो सकता है। दौड़-भाग रहेगी।कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी।सेहत में उतार-च रुटीन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों से इस समय बचें।ढ़ाव आ सकते हैं. नींद की कमी रहेगी। सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है।

कर्क
आज का दिन विवाह योग्य जातकों लिए शुभ समाचार लेकर आया है और मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। आज के दिन यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं, तो उसमें आपको आपने अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा और आपके कुछ पुराने मित्र भी समर्थन देंगे। यदि आपकी कुछ पिछली समस्याएं आपको परेशान कर रही थी, तो आज आपको उन से मुक्ति मिलेगी। छात्रों के लिए शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह
आज आप अपने कुछ मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। यदि आज के दिन आपके कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं, उनके लिए आज आपको महापौर करनी पड़ सकती है। छात्रों को अधिक मेहनत से काम करने की जरूरत पड़ेगी। जीवन साथी से आपके संबंध मधुर होंगे। परिवार के खर्चे नियंत्रण नियंत्रण में रहेंगे। आपके छोटे भाई को उन्नति मिलेगी, जिससे सबका मन खुश होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज नगद धन की कमी हो सकती है, इसलिए किसी भी तरह के लेनदेन से बचने की कोशिश करें।

कन्या
आज का दिन आपके रोजगार के क्षेत्र के स्थानों से छुटकारा दिलाएगा। यदि आपको अपने किसी भाई-बहन की चिंता थी, तो आज वह खत्म होगी, जिसमें माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और आपका मन प्रसन्न चित्त हो जाएगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन सही नहीं है। निवेश करने से बचें। आज आप अपनी लव लाइफ का खुलासा अपने परिवार में कर सकते हैं, जिससे आपके पारिवारिक वातावरण में तनाव हो सकता है।

तुला

तुला राशि वालों का ध्यान आज पुराने कामों को पूरा करने में लगा रहेगा। किसी खास काम को लेकर कोई शानदार योजना बन सकती है, साथ ही उस पर काम भी शुरू हो सकता है। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा। करोबार में लंबे समय से चलती आ रही परेशानी आज खत्म हो जाएगी। परिवारिक महोल खुशनुमा रहेगा। माता आपके लिए अपकी मनपसंद का भोजन बनाएंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है। सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कारोबार को बढ़ाने के नए विचार अपके दिमाग में आएंगे। महिलाएं आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के आविवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, कोई अच्छा प्रस्ताव आपको मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अच्छी कंपनी के इंटरव्यू के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। सेहत को फिट रखने के लिए अंकुरित अनाज खाएं स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी।

धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, जिससे समय की बचत होगी। आज नियमित तरीके से अपने दायरे और ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें, सफलता जरूर हासिल होगी। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव होने की संभावना बनी रहेगी, अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी फ्रैंड से कई दिनों से मन-मुटाव बना हुआ है तो आज दोस्ती के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। सबकुछ ठिक हो जाएगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

मकर

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के कामों में आपकी परफॉरमेंस सराहनीय रहेगी। साथ ही बॉस आपकी तारिफ करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। माता-पिता से उपयोगी सलाह मिल सकती है। इस राशि के छात्र आज एकाग्र मन से पढ़ाई करें, रिजल्ट पॉजीटिव मिलेगा। समाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपका नाम बढेंगा। संतान की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ

कुंभ राशि वालों आज के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका कुछ नया करने का मन करेगा। अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हैं तो, सौन्दर्य प्रसाधन के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अनचाहे खयालों को दिमाग में ना आने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी सोचने की शक्ति बढ़ेगी। जिससे कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। बदलते समय को देखते हुए सहकर्मीयों के साथ ताल-मेल बैठाकर चलना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस राशि के जो लोग टेंट हाउस का करोबार कर रहे हैं। उनका दिन आज राहतपूर्ण रहेगा। माता की सेहत अच्छी रहेगी।

मीन

मीन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप सफलता के बेहद करीब रहेंगे। इतने करीब रहने के बावजूद भी आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट हो सकती है। जो आपके लिए रुकावट उत्पन्न कर सकती है। टेंशन के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आज पार्ट्नर के साथ अपनी बाते शेयर करें। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना ना भूलें। मन को शांति मिलेगी।

Next Story