Begin typing your search above and press return to search.

कन्या, वृषभ, कर्क, वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन होगा लाभदायक, होंगे सारे काम….वहीं ये राशि वाले सावधानी से इन्वेस्ट करें, हो सकता है नुकसान….. जानें सभी राशियों का भाग्य

कन्या, वृषभ, कर्क, वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन होगा लाभदायक, होंगे सारे काम….वहीं ये राशि वाले सावधानी से इन्वेस्ट करें, हो सकता है नुकसान….. जानें सभी राशियों का भाग्य
X
By NPG News

रायपुर 14 जनवरी 2021. आज साल 2021 की तारीख 14 जनवरी को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार Thursday भी कहते हैं। वहीं कुंडली में भी गुरु विद्या के कारक माने गए हैं। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं।

मेष राशि
मेष राशि वाले आज सोच समझ कर निवेश करें. आज बाजार के उतार चढ़ाव पर नजर रखें, जल्दबाजी में निवेश करने से हानि उठानी पड़ सकतीआज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा क्योंकि लापरवाही से काम बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। मन में हलचल रहने से पढ़ने-लिखने में छात्रों की रुचि कुछ कम होगी। मनोरंजन और प्रेम-प्रसंग में धन खर्च हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आज कृषि आधारित वस्तुओं से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृष राशि वालों को आज धन लाभ का योग बना हुआ है, लेकिन इसके लिए नियमों का पालन करना होगा। नियमों का पालन न करने से हानि उठानी पड़ सकती है. कर्ज लेने और देने से बचें। आज क्रोध अधिक आएगा जरा संयम से काम लें। लोगों की बातों पर यकीन करने की बजाय खुद पर भरोसा करें। वाद-विवाद की स्थिति से आपको बचकर रहना चाहिए। भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन

काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन सफलता और प्रोत्साहन से काम में आनंद आएगा। मेहनत के अनुपात में लाभ भी अच्छा मिलेगा। भाई-बहनों से पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु आपसे मन ही मन जलेंगे, वाणी संयमित रखें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदले लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दे। कर्मचारियों से परेशान रहेगे।

कर्क

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी बात की खुशी होगी। आपके प्रिय से आप की बातचीत बढ़ेगी।

सिंह

आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम के सिलसिले में अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा और तारीफ मिलेगी।

कन्या

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। दोपहर बाद आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे और अपने रिश्ते को नयापन देंगे, जिससे दोनों खुश होंगे।

तुला

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से से दो चार होना पड़ेगा।

वृश्चिक

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। आप अपने काम में पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद भी आप का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा।

धनु

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक से काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे।

मकर

आज का दिन आपको कोई ना कोई खुशी देकर जाएगा। दिन की शुरुआत में कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और आप अपने रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे। एक दूसरे से प्रेम रहेगा।

कुंभ

आज का दिनमान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने प्रिय के लिए कोई खास शॉपिंग कर सकते हैं।

मीन

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को आज अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा और एक दूसरे के लिए कुछ अच्छी प्लानिंग करेंगे ताकि सरप्राइस देकर रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाया जा सके।

Next Story