Begin typing your search above and press return to search.

मेष, मिथुन, कन्या और मीन राशि के लोगों के आज का दिन रहेगा शुभ, होगा धन लाभ….वहीँ इन्हे रहना होगा सतर्क, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मेष, मिथुन, कन्या और मीन राशि के लोगों के आज का दिन रहेगा शुभ, होगा धन लाभ….वहीँ इन्हे रहना होगा सतर्क, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
X
By NPG News

रायपुर 15 जनवरी 2021. चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष:
मेष राशि के जातकों में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आज आप ऐसे काम पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिसे पहले करने में बहुत असहज रहते थे। अपने लक्ष्य तथा महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। कमाई के लिहाज से उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति की संभावना आज आपके लिए बन रही है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों को बहुत मेहनत करने के बाद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। अपने अहंकार को त्यागकर मुश्किलों के बारे में वरिष्ठजनों के साथ बातचीत करने से समस्या का समाधान मिल जाएगा। कमाई के मामले में दिन सामान्य रहेगा। भूमि में निवेश पर धन खर्च होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।रचनात्मक कायोर् में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों की सोच में विस्तार होगा। छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करते हुए अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर काम करेंगे। काम के प्रचार-प्रसार पर भी आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। लेखन से संबंधित कार्य प्रभावशाली रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। कमीशन के रूप में धन प्राप्ति की संभावना भी है। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत होगी। भाग्य कमजोर रहेगा जिसकी वजह से मेहनत अधिक करनी होगी। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

कर्क

आज का दिन आपकी राशि के लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। सुविधाओं में दिन बीतेगा और कुछ गुप्त कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी फिर भी आपको चिंता अवश्य रहेगी। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा प्रेम जीवन जीने वालों कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और प्रिय किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा जता सकता है। किसी दूसरी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सिंह

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। कामों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी। जीवन साथी से रिश्ता बढ़िया बनेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके लिए दिक्कतों में कमी आएगी। पढ़ाई में दिक्कतें आएंगी। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी।

कन्या

कन्या राशि वालों को आज कोई खास खबर मिलने के योग हैं। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में बदलाव करने की सोचेंगे, जो फायदेमंद होगा। आज ऑफिस के माहौल में कुछ बदला-बदला सा रहेगा। जिससे थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आज खान-पान में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत सफल होगी। बच्चों को पिता से कोई अच्छा उपहार मिलने वाला है।

तुला

तुला राशि वालों को आज ऑफिस में कोई महत्त्वपूर्ण काम मिलेगा, जिससे आपका रुतबा बढेगा। इंसेंटिव भी मिल सकता है। छात्रों की मैथ्स विषय को लेकर चिंता बनी रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे खुशियाँ बढ़ेंगी। इसके अलावा आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों की आज लोग मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। ऑफिस में आप किसी काम को जल्दी पूरा कर लेंगे। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपकी मेहनत रंग लायेगी, सभी काम सफल होंगे। परिवार का स्नेह प्राप्त होगा। मित्र मददगार साबित होंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा।

धनु

धनु राशि वाले आज किसी नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे। लेकिन, ऐसा करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। मित्रों से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। गलतबयानी से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को आज बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। आप नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे।

मकर

मकर राशि वालों का दिन आज परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन पिता कि मदद से सब ठीक हो जायेगा। आज गुस्से में किसी से बात करने से बचें। कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपकी सभी समस्या दूर होगी।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को व्यापार के मामले में आज नए-नए विचार आयेंगे। बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। परिवार में सबकुछ अच्छा रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना फायदेमंद होगा। आप समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

मीन

मीन राशि वालों की आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। इसके अलावा आपका दिन फेवरेबल है, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

Next Story