Begin typing your search above and press return to search.

IAS सुबोध सिंह के लिए आज रहा लकी डे, भारत सरकार में ज्वाइंट सिकरेट्री फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूटन बनें, इधर राज्य सरकार ने उन्हें सिकरेट्री पीएचई बनाया

IAS सुबोध सिंह के लिए आज रहा लकी डे, भारत सरकार में ज्वाइंट सिकरेट्री फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूटन बनें, इधर राज्य सरकार ने उन्हें सिकरेट्री पीएचई बनाया
X
By NPG News

रायपुर, 20 जनवरी 2019। छत्तीसगढ़ कैडर के 97 बैच के आईएएस सुबोध सिंह के लिए आज का दिन बड़ा खास रहा। उन्हें भारत सरकार में बहुप्रतीक्षित पोस्टिंग मिल गई। और, इधर राज्य सरकार ने राजस्व के बदले पीएचई का सिकरेट्री बना दिया। याने एक ही दिन दो-दो पोस्टिंग। राज्य में भी और केंद्र में भी।
भारत सरकार में उनकी पोस्टिंग अरसे से अटकी हुई थी। पिछले लिस्ट में जब उनका नाम नहीं आया था तो लगा था कि मामला कुछ गड़बड़ा रहा है। लेकिन, देर से ही सही उन्हें केंद्र में अच्छी पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति में ज्वाइंट सिकरेट्री बनाया गया है।
जाहिर है, भारत सरकार में उनकी काम करने के लिए आवेदन किया था।

राज्य सरकार ने एनओसी भी दे दिया था। इसलिए, उनका अब दिल्ली जाना तय हो गया है। हालांकि, पिछले फेरबदल में उन्हें राजस्व विभाग इसलिए ही दिया गया था कि पता नहीं दिल्ली में उन्हें पोस्टिंग कब मिलती है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। भारत सरकार में पोस्टिंग के कुछ ही देर बाद राज्य में सचिव लेवल पर बड़ा फेरबदल हुआ। उसमें सुबोध को पीएचई दिया गया। अगर पहले मालूम हो गया होता तो शायद इस लिस्ट में उनका नाम नहीं होता।

Next Story