Begin typing your search above and press return to search.

आज इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे नतीजे, आमदनी में होगी वृद्धि….. बृहस्पतिवार का दिन किसकी लव लाइफ के लिए रहने वाला है खास, जानिए अन्य राशियों का हाल….

आज इन राशि वालों को मिलेंगे अच्छे नतीजे, आमदनी में होगी वृद्धि….. बृहस्पतिवार का दिन किसकी लव लाइफ के लिए रहने वाला है खास, जानिए अन्य राशियों का हाल….
X
By NPG News

रायपुर 3 जून 2020। सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में हैं।राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल अभी भी कुंभ राशि में बने हुए हैं। गुरु, शुक्र और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। इस वजह से जनमानस में थोड़ी खराब स्थिति रहेगी। बहुत बचकर चलने की जरूरत है। अपना ध्‍यान रखें। कोई रिस्‍क न लें।

मेष
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। यात्रा करना अभी ठीक नहीं है। ज्यादा जरूरी हो तो ही यात्रा करें। मन की शांति के लिए योग ध्यान करें। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। काम के सिलसिले में आपका स्थानांतरण हो सकता है। इनकम ठीक रहेगी और एवं दाम्पत्य जीवन में भी सफलता मिलेगी। परिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

वृष
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों के सहयोग से कोई नया काम करेंगे। व्यापार में परेशानी आ सकती है। प्रेम जीवन में अपनापन और नजदीकी रहेगी।

मिथुन राशि
आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना बेहतर होगा। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि
आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

सिंह
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है। मित्रों और प्रिय जनों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। इससे बचने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। नौकरी कै सिलसिले में भी अच्छे नतीजों की प्राप्ति होगी।

कन्या
आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। परेशानियों में कुछ कमी आएगी। अपने काम पर ध्यान रखकर चलना होगा, नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है। अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। उनके साथ मिल बैठकर बातचीत करके मामलों को समझें और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान दें। किसी यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे और प्रिय से अपने दिल की बात कहेंगे।

तुला
आज आपको किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों का इन्क्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है। आज सोशल साईट पर आपके कुछ नये दोस्त बनेंगे। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

वृश्चिक
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे है तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

धनु
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी जिससे आर्थिक बोझ कम होगा और आप राहत महसूस करेंगे। यात्रा से खुशी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। घर का माहौल आपको नया कुछ करने के लिए प्रेरित करेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के सहयोग से अनेक कामों को अंजाम देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और आप खूब मन लगाकर काम करेंगे।

मकर
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने का मौका मिलेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार के मामले में आप कुछ संवेदनशील रहेंगे और कुछ नया करने से हिचकेंगे।

कुंभ राशि
आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दाम्पत्य संबंधों में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

मीन राशि
आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे अवॉयड करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है।

Next Story