Begin typing your search above and press return to search.

आज इन राशियों को होगा फायदा, कर्क राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ….जानें अन्य राशियों का हाल

आज इन राशियों को होगा फायदा, कर्क राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ….जानें अन्य राशियों का हाल
X
By NPG News

रायपुर 17 जून 2020। चंद्रमा मेष राशि में हैं। शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य,राहु और बुध मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मंगल कुंभ राशि में हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्‍कुल ठीक नहीं है। अभी कुछ समय ऐसी ही बनी रहने की आशंका है। बहुत बचकर पार करना है। एहतियात बरतनी है। धार्मिक बने रहें, पूजा-पाठ में मन लगाएं। मंत्रोच्‍चारण करें। ईश्‍वर सब अच्‍छा करेंगे।

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन में गजब का आत्मविश्वास रहेगा जिसके बलबूते आपको काम में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। फिर भी रिश्ते में प्यार बनाए रखने की कोशिश करें।

वृष
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने गृहस्थ जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। हल्के-फुल्के खर्चे बने रहेंगे। इनकम ठीक-ठाक रहेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता अच्छे नतीजे लेकर आएगी।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम जबरदस्त रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। सेहत ठीक ठाक रहेगी। किसी बात को लेकर असमंजस में रहेंगे। निर्णय लेने में परेशानी होगी। काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कर्क
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे काम से संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम बढ़ोतरी की ओर अग्रसर होगी। खर्चे बने रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी होगा। गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया चलेगा। आपसी सामंजस्य से रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। प्रेम जीवन में भी रोमांस पर रहेगा।

सिंह

भाग्‍यवश कोई काम बनेगा। जोखिम से थोड़े उबरे हैं। लेकिन लग्‍नेश के राहु के साथ युक्ति से खराब स्थिति है। संक्रमण की स्थिति आ सकती है। सूर्यदेव को जल देते रहें। प्रेम में दूरी बनी रहेगी। व्‍यवसायिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या

चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बहुत जरूरत है कि एहतियात बरतें। लाल वस्‍तु दान करें।हरी वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर ध्यान देंगे। उनसे बातचीत करके घर की बातों पर विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है। झड़प हो सकती है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार तेज रहेगा। अचानक से कुछ खर्च आ सकते हैं।

वृश्चिक

रोग, ऋण, शत्रु परास्‍त होंगे। डिस्‍टर्ब थोड़ा फील करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बजरंग बली की शरण में जाएं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। व्‍यापार भी ठीक है। आज का दिन कमजोर रहेगा मानसिक तनाव बढ़ेगा खर्चे बढ़ेंगे किसी बात को लेकर चिंता मत रहेंगे काम के सिलसिले में भी दिनमान थोड़ा कमजोर है इसलिए सावधानी बरतें गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा रिश्ते में आकर्षण रहेगा प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

धनु

भावुकता पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम,प्रेम ठीक ठाक, व्‍यवसायिक स्‍तर पर पहले से थोड़ा सुधार दिख रहा है। बजरंग बली की सेवा करें। प्रेम जीवन में खुशियां लौटेंगी। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण हो सकता है क्योंकि बेवजह की बातें आप के रिश्ते में दिक्कतें पैदा करेंगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। व्यापार भी तेज रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। साथ-साथ अपने काम को भी तवज्जो देंगे। दोनों जगह बैलेंस बना रहेगा। सेहत भी मजबूत रहेगी। विरोधियों से कुछ दिक्कतें आएंगी लेकिन आप उनका भी समाधान खोज लेंगे, इसलिए आज का दिन बहुत बढ़िया तरीके से बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज खूबसूरत पलों का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कहीं जाने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के छोटों पर ध्यान रहेगा। उनकी जरूरतों को समझेंगे। इनकम बढ़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन भी गलतफहमी का शिकार हो सकता है, इसलिए कोई भी बात हो तो सही से समझ कर प्रिय को समझाने की कोशिश करें।

मीन
आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। इनकम बढ़ेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे मिलेंगे। आप अपने रिश्ते में मजबूत रहेंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। सेहत मजबूत रहेगी।

Next Story