Begin typing your search above and press return to search.

आज इन राशियों को धन के लेन-देन में रहना होगा सावधान, वहीं इन राशियों को मिलेगा लाभ…. जानिए

आज इन राशियों को धन के लेन-देन में रहना होगा सावधान, वहीं इन राशियों को मिलेगा लाभ…. जानिए
X
By NPG News

रायपुर 19 अप्रैल 2021. आज हम आपको 19 अप्रैल सोमवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन उत्तम रहेगा। कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

मिथुन राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की आशंका रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों का समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबिलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

कन्या राशि

सेहत से जुड़ी हुई किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। प्रिय से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

तुला राशि

अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखना होगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। जीवनसाथी कठिन परिस्थितियों में आपका पूरा साथ देगा। दोस्तों के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं परंतु आपको महामारी का ध्यान रखना होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। घर परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी पुराने दोस्त से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी।

धनु राशि

जीवन में आज खुशियों की बहार आएगी। जीवनसाथी आपकी खुशी की वजह साबित होगा। खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। करियर के मार्ग में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रुके हुए काम बहुत ही जल्द निपट सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि

आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। वित्तीय स्तिथि में सुधार आएगा। मानसिक तनाव कम होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

कुंभ राशि

समय अच्छा रहेगा। आज आपको दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर आप सेहत के प्रति लापरवाही करेंगे तो आगे चलकर बड़ी परेशानी में आ सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझेंगे।

मीन राशि

आपके मन में अनचाहे ख्याल उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप काफी तनाव में रहेंगे। मानसिक रूप से आपको मजबूत बने रहना होगा। अचानक घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो का बजट बना कर चलना होगा।

Next Story