Begin typing your search above and press return to search.

आज इन राशी वालों को मिल सकता है मनपसंद तबादला… इन राशि वालों के लिए दुखदायी रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज इन राशी वालों को मिल सकता है मनपसंद तबादला… इन राशि वालों के लिए दुखदायी रहेगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
X
By NPG News

रायपुर 23 मई 2020। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। शनिवार से शुरू होकर ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तक चलने वाला दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत का आरम्भ हो रहा है। कहते है इस दौरान गंगा स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति को पापकर्मों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा पूरा दिन पार करके रविवार की सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। तो आइए जानते हैं इन 12 राशीफल के बारे में….

मेष राशि

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

वृष राशि

आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रान्सफर होने के योग बन रहे है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। इसके बाद ही कुछ धन लाभ का योग बनता है। इस कठिन दौर में आत्मविश्वास बनाए रखना अत्यधिक जरूरी है।

कर्क:

कर्क राशि के लोगों का मानसिक बल उच्च रहेगा। इससे आज अपनी इच्छा की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों के बावजूद भी धन प्राप्ति की संभावनाएं बहुत अच्छी हैं। आज आपके ऊपर महालक्ष्मी की विशेष कृपा है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों का व्यवसाय के लिए बेहतरीन समय है। एक से ज्यादा अवसर उनको मिलने की संभावना है। बेहतरीन प्रदर्शन के द्वारा तरक्की की नई ऊंचाइयां पा सकते हैं। आर्थिक उन्नति का योग बना हुआ है। ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते अतः इसका भरपूर फायदा उठाएं।

कन्या:

आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपके मान सम्मान में भी इजाफा होगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला:

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपकी अपने किसी सहकर्मी से झड़प हो सकती है लेकिन किसी से भी लड़ाई झगड़ा ना करें। अचानक से पैसों के आने की संभावना रहेगी। सेहत कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृश्चिक:

दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे जिससे रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी।यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके सामने अपने दिल को खोल कर रख देंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और वह गति पकड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से भी रिलेशन अच्छे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।

धनु:

आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जीवनसाथी के मूल्य सम्मत मौलिक विचारों से बहुत प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

मकर:

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे। आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे।

कुंभ:

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में अच्छा तालमेल रहेगा जिससे आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। व्यापार में आज का दिन आगे बढ़ने का दिन है। कोई भी नई शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आप को आगे ले जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर बने हुए हैं तो उनसे भी आपको आज अच्छे परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

मीन:
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम घर पर ही पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अब अपनी योजयाओं को अमली जामा पहनाना शुरू करिए, कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने तक इंतेजार न करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

Next Story