Begin typing your search above and press return to search.

आज इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते… वहीं इन्हें हो सकता है तनाव

आज इन चार राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते… वहीं इन्हें हो सकता है तनाव
X
By NPG News

रायपुर 27 मार्च 2021. शनिवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पत्र की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था से कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो कदापि ना लें क्योंकि आपको उसे उतारना कठिन होगा। जीवन साथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको परिवार में मान सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। आज रात्रि का समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्तता भरा रहेगा। आज भागदौड़ अधिक होगी। व्यापार में तेजी के लिए आज नए-नए उपकरणों का प्रयोग करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता ओं का आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपके जो कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, वह भी आज पूर्ण हो सकते हैं। यदि आज किसी भी कार्य मे विनिमय करना पड़े, तो दिल खोलकर करें क्योंकि भविष्य में उससे आपको भरपूर लाभ होगा। आज शाम का समय आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने व कोई उपहार खरीदने के लिए ले जा सकते हैं।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को संकट में डाल देगे। आज संतान पक्ष का कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मन में संतुष्टि का भाव होगा। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के साथ विचार विमर्श में व्यतीत करेंगे। भविष्य में कुछ योजनाएं बनाएंगे।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपने कार्य क्षेत्र में जो परिश्रम किए हैं, आज आपको उनका उत्तम लाभ प्राप्त होगा। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत होगा। मामा पक्ष से आज आपको प्रेम मिलने की भरपूर संभावना है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आपके शत्रु भी परेशान रहेंगे, लेकिन आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें ताकि उनके स्वास्थ्य में कोई कमी न आये। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह राशि
आज आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे, जिसमे आपको कोई पुरानी एफ़डी दिखेगी। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा और अपनी साथी पर विश्वास बनाये रखना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके साथ सब बेहतर होगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है,आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

कन्या राशि
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। शाम को किसी दोस्त के साथ बैठकर लम्बी बात होगी, जिससे आपकी कुछ परेशानियों का समाधान निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। ऑफिस के किसी काम को करने में सहकर्मी आपसे सहायता लेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा।

तुला राशि
आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ बैठकर घरेलु कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस में आपको आज अपने कार्यों को पूरा करने में थोडा समय लगेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे

वृश्चिक राशि
आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। किसी खाने की चीज़ के प्रति आपकी रुचि अधिक बढ़ सकती है। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे , जिससे वह आपसे प्रसन्न होंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी, नन्हे मेहमान के आने के भी योग बन रहे है। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। रिश्तों में मिठास भरेगा।

धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे, साथ ही आपके घर वाले भी इसपर विचार करेंगे। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्यायों का समाधान मिलेगा।

मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरुरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरूस्त महसूस करेंगें।

कुंभ राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए, उनका कोई रिश्तेदार फ़ोन करके विवाह का प्रस्ताव रखेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तें मजबूत होंगे। कारोबार में बरकत होगी।

मीन राशि
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन मेंआपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी| मेडिकल से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप अपने वाणी पर संयम रखे, नहीं तो घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। रूका हुआ पैसा वापस आयेगा।

Next Story