आज इन पांच राशियों को होगा धन लाभ, नौकरी-व्यापार में तरक्की के संकेत…. जानिए अन्य राशियों का हाल

रायपुर 18 मई 2021. आज 18 मई है और दिन मंगलवार है। आज के दिन कर्क राशि वालों के काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। कन्या राशि वालों को आज अचानक धन लाभ होगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज किसी रिशतेदार से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। जानें अन्य राशियों का राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
वृषभ राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चीजें परेशान कर सकती हैं, लेकिन अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यभार की अधिकता से शारीरिक तथा मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। माता-पिता और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
कर्क राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सेहत का ध्यान रखें। लम्बी यात्रा पर जाने से बचें।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी अच्छे कार्य में आज आपका धन खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पित सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद आज आपको किसी कानूनी विवाद व मुकदमे में जीत मिलने की भरपूर संभावना है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। आज आप दान पुण्य के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपके चारों का वातावरण सुखमय रहेगा और घर परिवार के सभी सदस्यों के बीच खुशियां भी बढ़ेंगी, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आज आप कोई लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के लिए आज अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपकी किसी रिशतेदार से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। शाम तक आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे। आज आपको दूसरे व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप उसे पूरा करने में सक्षम होंगे। संतान के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि
आज किसी काम के लिए बनाई गई योजना सफल रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे , इससे रिश्ते मजबूत होंगे। आपका काम और मेहनत देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मकर राशि
आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। इससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा। किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें। मिलकर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। प्रेम-प्रसंग में भी आपको सफलता मिलेगी। आज घर पर कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है, बहार का खाना से बचें। किसी रिशतेदार का घर पर आगमन हो सकता है जिससे घर के बच्चे खुश होंगे। रूके हुए आपके सभी काम सफल होंगे।
कुंभ राशि
आज करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियाँ आयेंगी। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आप नए कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे है , तो थोड़ा ठहर जाये। सामाजिक कार्यों की तरफ आपका रूझान रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज आपके विचारों से लोग सहमत होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। डिपरेशन से छुटकारा मिलेग।
मीन राशि
आज आपको परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का मन बनायेंगे। निवेश के मामले में आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। कुछ लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। सेहत के लिहाज से आपके अंदर कुछ ढीलापन आ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
