Begin typing your search above and press return to search.

आज इन 4 राशिवालों की पलटेगी किस्मत… वहीँ मेष-कन्या राशि के लोगों का बेहतरीन रहेगा दिन, इन्हें रुके पैसे मिलेंगे वापस

आज इन 4 राशिवालों की पलटेगी किस्मत… वहीँ मेष-कन्या राशि के लोगों का बेहतरीन रहेगा दिन, इन्हें रुके पैसे मिलेंगे वापस
X
By NPG News

रायपुर 15 जून 2021. अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष शेयर बाजार, ब्याज, कमिशन आधारित कार्यों में विशेष लाभ होने की संभावना है. आपके व्यवसाय में तेजी से विस्तार होगा. आपको विरासती संपत्ति से अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत पड़ेगी.

मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, सेहत का ध्यान रखें।कारोबार में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक तथा मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बहस हो सकती है। जीवनसाथी की समझने का प्रयास करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी।कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन काम की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी।आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। कार्यभार की अधिकता से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है। संतानों की चिंता रहेगी। सरकारी काम आसानी से निपटेंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। व्यापार के लिए आज आप नई योजनाओं पर भी कुछ कार्य शुरू कर सकते हैं, तो आपको भविष्य में लाभ अवश्य देंगे। पारिवारिक बिजनेस को गति देने के लिए आपको अपने भाइयों की सलाह व साहस की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आज आपको नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला रहा है, तो आज उसमें सुधार होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि धन उधार दिया हुआ है, तो आज उसमें आपकी किसी ससुराल के किसी व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप एक विद्यार्थी हैं, तो आपके शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन हो सकता है। शिक्षा की ओर आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पिताजी के साथ जाकर आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज कार्यभार बढ़ सकता है, जिसे आप सायंकाल तक अधिक मेहनत से खुशी-खुशी पूरा करेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। माता पिता व गुरु के प्रति निष्ठा, भक्ति प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आज आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।

वृश्चिक राशि
आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अन-बन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आएंगी। कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

धनु राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है, इससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान-समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेंगे।

मकर राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से किये गये परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।

कुंभ राशि
आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के नये रास्ते मिलेगे। आय के स्त्रोत बढ़ेगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

मीन राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों के सहयोग रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के घर पर कोई मूवी देख सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।

Next Story