Begin typing your search above and press return to search.

आज इन राशियों की लव लाइफ शानदार रहेगी… इन राशि के लोगों को रखना होगा सेहत का ख्याल, जानें अन्य राशियों का क्या रहेगा हाल

आज इन राशियों की लव लाइफ शानदार रहेगी… इन राशि के लोगों को रखना होगा सेहत का ख्याल, जानें अन्य राशियों का क्या रहेगा हाल
X
By NPG News

रायपुर 22 मई 2020। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन शुक्रवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 22 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस।

मेष: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच से सबको प्रभावित करेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान हो सकता है। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है।

वृष: आज के दिन नए काम की शुरुआत हो सकती है। करियर में तरक्की होने के योग बन रहें है। आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आज अपने आप के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें । संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

मिथुन: आज आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नई योजनाएँ बनेंगी। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा।

कर्क: आज लाभदायक समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य से लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। निवेश व नौकरी के लिए रहेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। नम्रता भरा व्यवहार बनाए रखें।

सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा।

कन्या: आपका दिन बेहतर रहेगा। आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे। दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। रिश्तों के लिहाज से भी यह दिन सुखद रहेगा।

तुला: आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने का मौका मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। कैरियर के मामले में दिन अच्छा है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। भाग्य के सहारे बैठने के बजाय मेहनत करना जरूरी है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ अच्छे अनुभव होंगे और आपके प्रिय से आपकी नजदीकी बढ़ेगी।

धनु-थोड़ा डिस्‍टर्ब रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, मानसिक स्थिति को लेकर लेकिन बड़ों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। पानी अच्‍छे से पियें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक ठाक है। लाल वस्‍तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-भावुक बने रहेंगे। आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है। आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। जान पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कुंभ-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो सकता है। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान आज आप अपने परिवार पर रहेगा। घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे। इनकम बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। चल अचल संपत्ति मिलने की संभावना होगी। काम के सिलसिले में प्रयास सार्थक होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। खर्च थोड़े से हो सकते हैं लेकिन इनकम बढ़िया होने से कोई चिंता की बात नहीं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है। अपने किसी पुराने दोस्त से बातचीत करके खुश होंगे। जीवन में नयापन आएगा।

मीन- आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे लेकिन यात्रा ना करना ज्यादा अच्छा होगा। धन का लाभ होगा। परिवार में किसी बात को लेकर गरमा गरम बहस छिड़ सकती है लेकिन इससे दूर ही रहें तो बढ़िया होगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। प्रेम जीवन में भी आज आपकी परीक्षा हो सकती है इसलिए सतर्क रहें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे और इससे आप का मनोबल बढ़ेगा और काम को कम समय में करके अपनी क्षमता दिखाएंगे।

Next Story