Begin typing your search above and press return to search.

आज इन 7 राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की कृपा…तुला और मकर राशि वाले सावधान रहें, जानें सभी राशियों का

आज इन 7 राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की कृपा…तुला और मकर राशि वाले सावधान रहें, जानें सभी राशियों का
X
By NPG News

रायपुर 24 जुलाई 2021. आज सात राशि के जातकों पर शनिदेव मेहरबान हो रहे हैं। हम आपको शनिवार 24 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आज आपको अपने ऊपर नकारात्मक भावनाओं को हावी नहीं होने देना है। यदि ऐसा किया, तो यह आपकी सकारात्मक सोच को बदल सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। आपको किसी चीज पर समझौता नहीं करना है। यदि आपने अपने बिजनेस में किसी बात को लेकर समझौता किया है, तो उसे अपने ऊपर हावी न होने दे। आज आपको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी, तभी आप अपने बिजनेस की गति को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी खुशी मिलेगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कामकाज में आ रही मुश्किलों व परेशानियों से राहत मिलेगी, जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, फिर उन्हे कही घुमाने लेकर जा सकते हैं। रिश्तो को बेहतर बनाने के लिए आज आप किसी यात्रा पर जाने का भी प्लान बनाएंगे। आर्थिक स्थिति को आज मजबूती मिलेगी। आज आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। आज आपको अपने कामकाज से संबंधित योजनाओं को गुप्त रखना होगा। आज किसी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, नहीं तो आज आपके मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन टीम वर्क के जरिए कार्य करने से कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से आज आपको शाबाशी मिलेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। घरवालों के साथ ज्यादा समय बितायेंगे और छोटे बच्चों को पिता से कोई गिफ्ट मिल सकता है। बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी के चांस हैं। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को कुछ नया सिखने को मिलेगा। महिलाएं आपका मन अध्यात्मक में अधिक लगा रहेगा, ऑनलाइन शॉपिंग में बिजी हो सकती है। सेहत के लिहाज से आप तंदरूस्त रहेंगे।

सिंह राशि
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस के किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा।

कन्या राशि
आप किसी नये व्यापार को शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसमे माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है शाम को साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे।

तुला राशि
आपके मन में बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे, तो सफलता जरूर हासील होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। सामाजिक कार्यों के लिए पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे है। दिन प्यार भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ दिन प्यार भरा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि
व्यापारी वर्ग के लोगों को अचानक धनलाभ होगा। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है। भाईयों के साथ शाम को आच्छा समय बितायेंगे। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। घर में खुशियों का आगमन होगा। बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा।

मकर राशि
दिन नई सौगात लेकर आयेगा। पुरानी टेंशन खत्म होगी। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि के लिये दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे। छात्रों को प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग प्राप्त होगा। खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कुम्भ राशि
दिन फायदेमंद रहेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ईमेल आ सकता है। आप नया बिजनेस शुरु करने का मन बनायेंगे। बिजनेस को लेकर आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम को दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिता सकते है। अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते हो। स्वास्थ्य़ पहले से बेहतर होगा।

मीन राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए दिन शुभ है। काम-धंधे में आपका ज्यादा मन लगेगा। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन आपको पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। लवमेट के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से फिट रहेगा।

Next Story