Begin typing your search above and press return to search.

आज शनिदेव की निगाहें रहेंगी इन राशियों पर… मिथुन, कन्या, तुला, मकर राशि वालों को होगा लाभ, जानिए बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

आज शनिदेव की निगाहें रहेंगी इन राशियों पर… मिथुन, कन्या, तुला, मकर राशि वालों को होगा लाभ, जानिए बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
X
By NPG News

रायपुर 16 जनवरी 2021। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आज साल 2021 की तारीख 16 जनवरी को शनिवार Saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में भी शनि कर्म विधान में दंड के कारक होने के कारण दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को नियंत्रित करने वाली देवी, माता काली की पूजा का भी विधान है। साथ ही इस दिन शनि के प्रकोप से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा भी की जाती हैं।

मेष

आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। इस समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। सामाजिक मेलजोल पर धन खर्च होगा। व्यापारियों को नए अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के लिए ज्वेलरी की खरीद पर धन खर्च होने की संभावना बनती है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। भाग्य आपके साथ हैं। मौज मस्ती पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। परिजनों से धन प्राप्ति होगी।

मिथुन

कुछ वरिष्ठ लोगों को आपकी कार्यशैली से कोई एतराज हो सकता है, यह देखकर आप भावुक भी हो सकते हैं। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण तथा खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान रखें। जरूरी परिवर्तन लाकर स्थितियों को बेहतर बनाने में कामयाब रहेंगे। कमाई की संभावनाएं अच्छी हैं। मित्रों के साथ में मुलाकात पर खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ आप काफी समय बिताएंगे। अपने मित्रों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। सेहत भी मजबूत रहेगी। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। यदि व्यापार करते हैं तो नतीजे सुखद मिलेंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया होगा और आपकी इनकम भी अच्छी रहेगी। आज आप खुद के लिए समय निकालेंगे और दिल से हल्का महसूस करेंगे। कोई ज्यादा बढ़ा दबाव आपके ऊपर नहीं होगा।

सिंह
ग्रहों की स्थिति आज आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। दोपहर तक आप काफी आत्मविश्वास से भरपूर होकर काम करेंगे लेकिन दोपहर बाद कामों में कुछ दिक्कतें आएंगी। हालांकि आप अपने प्रयासों से हारी बाजी को जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में भी आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको सुखद नतीजे मिलेंगे। बेवजह की बातों में आकर अपनी निजी जीवन को खराब करने से बचें। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती हैं प्रेम जीवन में प्रिय का साथ आपको मजबूती देगा और आप रिश्ते को लेकर अच्छा महसूस करेंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए कुछ हद तक अनुकूल रहेगा। शाम के समय आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि का पूरा इस्तेमाल करेंगे और अपनी व्यवहार कुशलता से सबको अपना मुरीद बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नस के लिहाज से भी दिन उन्नति शील रहेगा। परिवार में कुछ समस्या रहेंगी लेकिन शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

तुला
ग्रह आज आपके पक्ष में रहेंगे जिससे अच्छे नतीजों की। गृहस्थ जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आप अपने जीवन साथी के साथ बहुत समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अपने तेज दिमाग और चतुराई का इस्तेमाल करने से आपको बिजनेस में अच्छा फायदा होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। अपके भाग्य का सितारा भी बुलंद रहने से कम मेहनत में ही बहुत काम आप आसानी से निपटा लेंगे। काम के सिलसिले में मेहनत जरूर करें, आज अच्छे फल मिलेंगे। आपको कोई अच्छा जॉब ऑफर मिल सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और परिवार भी तनाव से निकलकर शांति के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के मन की बात सुननी पड़ेंगी, नहीं तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

धनु
आप आज खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे और खुद के बारे में कुछ नया प्लान बनाएंगे। अपनी कुछ आदतों में बदलाव के बारे में सोचेंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखेंगे और घरेलू खर्च करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और कोई बड़ा काम हाथ में आज ना लें।

मकर
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे और पूजा-पाठ के कामों में मन लगेगा। आपको मानसिक शांति महसूस होगी। छोटी-छोटी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपनी अच्छाई का फायदा प्राप्त करेंगे और आपके रुके हुए काम बनेंगे।

कुंभ
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत में आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे। इससे आपका स्वास्थ्य भी गिरेगा और आप खुद को अशक्त महसूस करेंगे। काम में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां विपरीत हो जाएंगी और आपका मानसिक तनाव भी छूमंतर हो जाएगा। आपके परिवारवाले भी आपका साथ देंगे। खर्चों में तेजी बनी रहेगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। प्रिय के साथ मिलने चलने का प्लान बन ही जाएगा।

मीन
आज का दिन ग्रहों की कृपा से आपके पक्ष में रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और अपने मन की सभी बातों को उनसे जाहिर करेंगे, जिससे रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा। उनके मन की भी बात जानने की कोशिश करें। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। परिवार के छोटों के साथ प्यार भरा बर्ताव करेंगे। प्रेम जीवन में प्रिय से मनमुटाव की संभावना रहेगी।

Next Story