Begin typing your search above and press return to search.

देश में आज एक दिन में हुईं अमेरिका से भी ज्यादा मौतें….24 घंटे में रिकॉर्ड 40 हजार से अधिक कोरोना मरीज, मृतकों का आंकड़ा 27 हजार के पार पहुंचा

देश में आज एक दिन में हुईं अमेरिका से भी ज्यादा मौतें….24 घंटे में रिकॉर्ड 40 हजार से अधिक कोरोना मरीज, मृतकों का आंकड़ा 27 हजार के पार पहुंचा
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 जुलाई 2020. भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि कई राज्यों को फिर से हफ्ते या दो हफ्ते की अवधि के लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ रहा है। इसी के साथ भारत में 24 घंटे में पहली बार 40 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आए, जबकि 681 लोगों की जान गई। इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या 11 लाख 18 हजार 43 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 27 हजार 497 हो गई है। देश में कोरोना के 3 लाख 90 हजार 459 एक्टिव केस हैं।

इस दौरान 22 हजार 664 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 7 लाख 87 लोग रिकवर हो चुके हैं। एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 90 हजार 459 हो गई है। एक दिन में इसमें 17 हजार 80 का इजाफा हुआ है। यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना वायरस के एक दिन में 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

आईसीएमआर ने बताया है कि 19 जुलाई तक देश में कुल 1 करोड़ 40 लाख 47 हजार 908 सैंपल की जांच हो चुकी है। रविवार को 2 लाख 56 हजार 39 सैंपल की जांच की गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार चली गई है। राज्य में अब तक 3 लाख 10 हजार 455 लोग संक्रमित हो चुके हैं तो 11 हजार 854 की मौत हो चुकी है। यह अभी एक लाख 29 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं तो 1 लाख 69 हजार लोग ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में अब तक 1 लाख 70 हजार लोग वायरस की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 2,481 लोगों की जान गई है। राज्य में 50 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में अब तक 1 लाख 22 हजार 793 लोग संक्रमित हुए हैं। यहां 3 हजार 628 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यह एक्टिव केस अब 16031 ही बचे हैं।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 38,902 मामले आए थे और 543 लोगों की मौत को गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरने वालों में 70 प्रतिशत से अधिक को पहले से अन्य बीमारियां भी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दुनिया में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 11 देशों अमेरिका, ब्राजील, रूस, पेरू, चिली, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ईरान, पाकिस्तान, स्पेन में कुल मिलाकर भारत से 8 गुना अधिक मामले हैं और 14 गुना अधिक मौतें हुई हैं।

Next Story