Begin typing your search above and press return to search.

कुंभ, धनु राशि के लिए आज का दिन ठीक नहीं है, वहीँ इन राशियों के लिए धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

कुंभ, धनु राशि के लिए आज का दिन ठीक नहीं है, वहीँ इन राशियों के लिए धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग
X
By NPG News

रायपुर 7 फरवरी 2021. रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे षटतिला एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो शाम 4.43 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की शाम को चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इसका असर भी सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

मेष
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा और आपको शासन के द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना भी दिख रही है। यदि आज आप कोई ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपको आज पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपके अच्छे मित्रों की गिनती भी बढ़ जाएगी। पत्नी पक्ष से आज आपको उत्तम सहयोग मिल सकता है। आपका रात्रि का समय आज परिवार के साथ खुशी के पलों में बीतेगा।

वृष
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा और आज अपने व्यवसाय के काम में काफी व्यस्त रहने वाले है, इसलिए भाग दौड़ में सावधानी बरतें क्योंकि पैर में चोट लगने की आज संभावना है। आज शाम के समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सगाई शादी, नामकरण या अन्य पार्टी में जा सकते हैं। यदि आपके कुछ कार्य रुके हुए थे, तो आज उन्हीं से आपको लाभ हो सकता है। यदि किसी कार्य में आज धन खर्च करना पड़े, तो दिल खोलकर करें।

मिथुन

समय आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल अवश्य धन अथवा अन्य लाभो के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधित एवं भागीदारी के कार्यो से आय होगी। थोक अथवा शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। आपका सार्वजिक जीवन ठाठ बाट वाला रहेगा। किसी भी कार्य मे खर्च करने से पीछे नही हटेंगे इससे बीच मे थोड़ी आर्थिक विषमताएं भी आ सकती है। रहन-सहन में आडम्बर की झलक दिखेगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा परिजनो से पूर्ण स्नेह मिलेगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें।

कर्क

समय सामान्य फलदायी रहेगा फिर भी व्यवहारों में अधिक सतर्कता बरते आपका गलत आचरण किसी के दिल को ठेस पहुचायेगा। लोग आपके सामने नही बोल सकेंगे परन्तु पीछे से सारी कसर निकाल लेंगे। झूठी चुगली के कारण अपमानित होना पड़ सकता है जिससे कलह के भी प्रसंग बनेंगे। आर्थिक रूप से भी सामान्य ही रहेगा काम धंदे से खर्च की अपेक्षा कम ही आय होगी। संचित धन के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। घरेलू कार्यो की अनदेखी बाद में भारी पड़ेगी। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किये गये काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी।

सिंह

समय आपके लिए कलहकारी रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां ना पाले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियों से विचार मेल ना खाने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से बच कर रहना होगा लोग आपकी गलती करने की प्रतीक्षा में रहेंगे। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह लेकर ही करें अन्यथा रूठने मनाने में ही निकल जायेगा। धन का खर्च बचाते भी अनर्गल वस्तुओं पर होगा। संतानो के विषय मे राहत रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक खर्च और परिवार में वाद-विवाद से बचें। नकारात्मक मानसिकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। सामाजिक कार्यों में अपने को व्यस्त रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कन्या

आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे। शारीरिक व मानसिक रूप से उत्तम रहेगा। परिजन व पड़ोसियों से बहस करने से बचें, क्योंकि कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का योग हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।

तुला

समय आप शांति से बिताएंगे। आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी इसके बाद लगभग सभी कार्यो को आराम से ही करेंगे। आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नही मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का वातावरण भी सुख की अनुभूति कराएगा परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक बढ़ेगा। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद करने से बचें। संतान या रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

वृश्चिक

समय व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन के विचार मन मे ही रह जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खुद पर संयम रखें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन और यश की हानि होने की संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख और आनंद मिलेगा।

धनु
आज आप यदि धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर कार्य करेंगे, तो आपके मन में आस्था बढ़ती दिखेगी, इसलिए आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज सुदृढ़ होगी। आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। शाम से लेकर रात्रि तक का समय आज आपके पेट में दर्द होने की आशंका की ओर इशारा कर रहा है। इसलिए सावधान रहें तथा खाने-पीने पर संयम बरतें। विद्यार्थियों के लिए आज विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती दिख रही है। आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगाकर कार्य करेंगे, जिससे आपके मन में आस्था बढ़ेगी।

मकर
ससुराल पक्ष से आज आपको भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा और अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्यों की पूर्ति होती नजर आ रही है। किसी नए निवेश में कार्य करना पड़ सकता है, जिसका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आपको आज कुछ कीमती वस्तुएं उपहार के रूप में मिल सकती हैं। आज कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आकर घुटने टेक सकते हैं, जिनको आपको करना ही पड़ेगा। इससे धन भी अधिक व्यय होगा।

कुंभ
आज आपको अपने परिवार के लोगों से विश्वासघात होने की संभावना है ,इसलिए ध्यान दें। सांसारिक सुख के लिए नौकर चाकरों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज शाम से लेकर रात तक आप किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आपको आज अपनी बुद्धि और विवेक से किए गए कामों में भरपूर सफलता प्राप्त होगी, लेकिन आप सीमित और आवश्यकता के अनुसार ही धन लिया करें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मीन

आपमे वैचारिक शक्ति अधिक रहेगी सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे परन्तु किसी की जमानत अथवा अन्य भरोसे वाले कार्य मे ना पढ़ें स्वयं के साथ परिजनों के सम्मान को ठेस लग सकती है। आरंभ में सेहत नरम रहेगी धीरे धीरे सुधार आ जायेगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी व्यवसाय में मंदी के कारण ज्यादा लाभ नही कमा सकेंगे। बुद्धि बल से ही आशाजनक लाभ प्राप्त किया जा सकता है परन्तु धन खर्च करने पर ही धन की प्राप्ति संभव है, मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे की संभावना रहेगी। वाहन के रख-रखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Next Story